Ind vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा धौनी का स्पेशल रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए किंग
Ind vs NZ: रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर 244 रन की चुनौती का पीछा करने उतरे धवन ने भारत को तेज़ शुरुआत दिलाई, लेकिन 28 रन बनाकर धवन अपना विकेट गंवा बैठे।
नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
रोहित ने तोड़ा धौनी का रिकॉर्ड
इस मैच में भारत को 244 रन का लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर इस चुनौती का पीछा करने उतरे धवन ने भारत को तेज़ शुरुआत दिलाई, लेकिन 28 रन बनाकर धवन अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रोहित और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। पहले रोहित ने 63 गेंदों पर अपना 39वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया। इस सिक्स को लगाते ही रोहित ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में धौनी की बराबरी कर ली। रोहित यहीं नहीं रुके इसके बाद भी उन्होंने एक और सिक्स लगाया और धौनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
Back to back fifties for Hitman 🔥🔥@ImRo45 brings up his 39th ODI half-century off 63 deliveries. #NZvIND pic.twitter.com/r4T2tj7tPV— BCCI (@BCCI) January 28, 2019
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के
216- रोहित शर्मा
215- एम एस धौनी
195- सचिन तेंदुलकर
189- सौरव गांगुली
153- युवराज सिंह
66 रन बनाकर आउट हुए रोहित
रोहित शर्मा इस मैच में 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो शानदार छक्के लगाए। न्यूज़ीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर की गेंद पर रोहित एक बड़ा शॉट लगाने के लिए आगे बढ़े और गेंद की लाइन को पढ़ने में चूक गए। इसके बाद विकेटकीपर लाथम ने उन्हें स्टंप आउट करने में कोई देरी नहीं की।
28.5: WICKET! R Sharma (62) is out, st Tom Latham b Mitchell Santner, 152/2 — BCCI (@BCCI) January 28, 2019