IND vs ENG: 66 साल बाद हुआ कुछ ऐसा, धवन ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
धवन से पहले साल 1952 में पंकज रॉय लीड्स में स्टंप आउट हुए थे
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पहली पारी को केवल 161 रन पर समेट दिया। दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 33 और विराट कोहली 8 रन बनाकर नाबाद है। दूसरी पारी में शिखर धवन ने भी 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन इसके बाद भी वह एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना बैठे।
दरअसल दूसरी पारी में धवन 44 रन के स्कोर पर आदिल राशिद की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उस गेंद को धवन खेलने के चक्कर में क्रीज से बाहर आ गए लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और बेयरस्टो ने आसानी से उन्हें स्टंप आउट कर दिया। अब टेस्ट में स्टंप आउट होने बहुत बड़ा अपराध माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का कोई भी ओपनर 66 साल बाद इंग्लैंड में स्टंप आउट हुए है।
धवन से पहले साल 1952 में पंकज रॉय लीड्स में स्टंप आउट हुए थे और अब धवन ने 66 साल बाद वही शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। पकंज रॉय से पहले साल 1936 में मुश्ताक अली इंग्लैंड में स्टंप आउट होने वाले ओपनर थे। मुश्ताक भारत के पहले ओपनर है जो इंग्लैंड में स्टंप आउट हुए है।
रिकॉर्ड बनाने के बावजूद शिखर धवन ने भारत को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। धवन ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए तेज तर्रार 60 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट की पहली पारी में भी 60 रन की साझेदारी की थी। हालांकि दोनों ही पारियों में धवन और राहुल बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। पहली पारी में धवन ने 35 और राहुल ने 23 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में धवन ने 44 और राहुल ने 33 रन बनाए।