Move to Jagran APP

रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने, ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा

Ind vs Ban रोहित शर्मा भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 08:04 PM (IST)
रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने, ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने, ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। इंदौर टेस्ट में भी रोहित का बल्ला नहीं चला था और अब एक बार फिर से वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में फेल रहे। रोहित ने बेशक इस मैच की पहली पारी में कम रन बनाए, लेकिन उन्होंने एक शानदार छक्का अपनी इस छोटी सी पारी में जरूर लगाया। अपने इस एक छक्के की वजह से उन्होंने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

loksabha election banner

भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में पहला छक्का लगाया रोहित शर्मा ने

रोहित शर्मा ने कोलकाता में पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी की पांचवीं गेंद पर ही शानदार छक्का लगाया। ये ओवर अल अमीन फेंक रहे थे। पारी की पहली ओवर की पांचवीं गेंद पर यानी अल अमीन की गेंद पर रोहित ने बेहतरीन छक्का लगाया। अल अमीन की ये गेंद लेंग स्टंप पर थी जो शार्ट थी, इस पर रोहित ने बैकवर्ड स्क्वैर लेग की दिशा में भारतीय पारी की तरफ से पहला छक्का लगा दिया और वो भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में पहला छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। रोहित शर्मा के नाम पर अब कुल 399 छक्के हो गए हैं। उन्होंने मैकुलम को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 398 छक्के हैं। वहीं इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 534 छक्के लगाए हैं वहीं 476 छक्कों के साथ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी दूसरे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.