Ind vs Aus: जीरो पर आउट हुए राहुल तो भड़का फैंस का गुस्सा, कही ऐसी जली कटी बातें
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में तो वो खाता तक नहीं खोल सके। राहुल के आउट होने के बाद भारतीय फैंस ने उनपर जमकर अपना गुस्सा उतारा।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया के ओपनर लोकेश राहुल ने एक बार फिर क्रिकेट फैंस को निराश किया। राहुल का बल्ला इस टेस्ट सीरीज़ में खामोश ही रहा है। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में तो वो खाता तक नहीं खोल सके। राहुल के आउट होने के बाद भारतीय फैंस ने उनपर जमकर अपना गुस्सा उतारा।
पहले ही ओवर में आउट हुए राहुल
भारत को पर्थ टेस्ट मैच जीतने के लिए 287 रन का लक्ष्य मिला था। इस टार्गेट को चेज करने के लिए भारत को एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया को, क्योंकि दूसरी पारी की चौथी ही गेंद पर लोकेश राहुल बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वो मिचेल स्टार्क की एक बेहतरीन गेंद को छोड़ना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लेते हुए गिल्लियां उड़ा दी।
(देखिए राहुल के आउट होने का वीडियो)
Oh, what a start with the ball for the Aussies!#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/9P169hJXsi — cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2018
आपको बता दें कि ये टेस्ट क्रिकेट में छठा मौका रहा जब लोकेश राहुल शून्य पर आउट हुए। इस सीरीज़ में राहुल ने एडिलेड टेस्ट में 2 और 44 रन बनाए थे। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में वो 02 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में राहुल खाता तक नहीं खोल सके।
राहुल पर फूटा फैंस का गु्स्सा
राहुल के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। आप खुद ही देखिए फैंस ने राहुल के बारे में क्या-क्या कहा-
Mohd Shami = KL Rahul with the bat.
Kl Rahul cannot bowl.
Umesh has better defence then KL Rahul. — Abhishek Chand (@aero_abhishek) December 17, 2018
pic.twitter.com/pYKf8mj2Uc— Arjav Mehta (@arjavmehta98) December 17, 2018
pic.twitter.com/d5euIRybsB — Mayank Johari (@mysj85) December 17, 2018
When Life gives you Rahul make it Dravid not KL— Dev Sancheti (@dev_sancheti) December 17, 2018
Meanwhile, KL Rahul was seen uploading his pictures on Instagram. — Temporary Second Father (@second_fatherv3) December 17, 2018