Move to Jagran APP

Ind vs Aus: माही के घर में कप्तान कोहली रहे हैं हिट, तीन पारियों में बनाए हैं 261 रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली का रांच में अब तक वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 01:46 AM (IST)
Ind vs Aus: माही के घर में कप्तान कोहली रहे हैं हिट, तीन पारियों में बनाए हैं 261 रन
Ind vs Aus: माही के घर में कप्तान कोहली रहे हैं हिट, तीन पारियों में बनाए हैं 261 रन

जागरण संवाददाता, रांची। जेएससीए स्टेडियम का मैदान भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए हिट है तो लोकल हीरो महेंद्र सिंह धौनी के लिए दुर्भाग्यशाली रहा है। इस मैदान में जहां कोहली का बल्ला जमकर बोला है, वहीं धौनी का बल्ला खामोश रहा है। कोहली के लिए यह मैदान कितना खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यहां तीन पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके नाम 261 रन हैं।

prime article banner

विराट ने इस मैदान पर एक शतक और एक अ‌र्द्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 139 रन है, जो उन्होंने 16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में श्रीलंका के तत्कालीन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने भी नाबाद 139 रन बनाए थे। उन दोनों बल्लेबाजों के नाम इस मैदान पर वनडे का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज है।

धौनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11 :

अगर धौनी की बात करें तो उन्होंने यहां तीन वनडे की दो पारियों में 21 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11 रन है। रांची में धौनी का यह आखिरी वनडे माना जा रहा है। ऐसे में वह खुद अपने घरेलू मैदान पर यादगार पारी खेलना चाहेंगे।

रांची में सर्वाधिक वनडे रन

बल्लेबाज, देश, रन

विराट कोहली, भारत, 261

एंजेलो मैथ्यूज, श्रीलंका, 139

जॉर्ज बेली, ऑस्ट्रेलिया, 98

ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया, 92

मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड, 72


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.