ICC World Cup 2019: जडेजा ने लिया विकेट और ट्रोल हो गए मांजरेकर
ICC World Cup 2019 खास बात है कि जडेजा ने जब विकेट लिए तब मांजरेकर ही कमेंट्री कर रहे थे। लोगों इस मामले को हाथों हाथ लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: इस विश्व कप में भारत और सोशल मीडिया पर ट्रोलर किसी को भी छोड़ने के मूड में नहीं है। एक और भारतीय टीम श्रीलंका टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। वहीं, ट्रोलर सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर के मजे ले रहें है। बात यह है कि मैच से पहले संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जडेजा एक कंप्लीट ऑलराउंडर नहीं है। वह थोड़ी बल्लेबाजी करते हैं और थोड़ी गेंदबाजी। इसके बाद जडेजा ने भी उन्हें ट्वीट पर जवाब दिया था।
इस विवाद के बाद ही जडेजा को विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने की मौका मिल गया। इसके बाद जडेजा ने अपने पहले ओवर में विकेट ले लिया। बस फिर क्या था मांजरेकर के ऊपर ताबड़तोड़ ट्रोलिंग होने लगी। खास बात है कि जडेजा ने जब विकेट लिए तब मांजरेकर ही कमेंट्री कर रहे थे। लोगों इस मामले को हाथों हाथ लिया।
How to explain?@imjadeja #Jadeja bowls a beauty-3rd ball of his first over in this #CWC2019 to take a wicket!
And @sanjaymanjrekar is giving commentary!!!!
Karmic justice! Is it?
— Ajay Maken (@ajaymaken) July 6, 2019
Now mr. Sanjay Manjrekar (famous for verbal diorreha) is finding some place to hide after Jadeja's wicket in first over.#INDvSL pic.twitter.com/OE7ofjwo3i
— cricket lover (@SanskarPatni28) July 6, 2019
Man of the Match Ravindra Jadeja, to be interviewed by Sanjay Manjrekar at the end of the game? Get the popcorn ready, folks. #CWC19 #SLvIND #INDvSL
— Anand Vasu (@anandvasu) July 6, 2019
Sanjay Manjrekar after knowing Jadeja is playing today. #IndvSL pic.twitter.com/YmXkaq7hCB
— Bollywood Gandu (@BollywoodGandu) July 6, 2019
Sanjay manjrekar in the commentary box when he knew that jadeja is playing today😂😂#INDvSL pic.twitter.com/C3IfWI5YP5
— Babubhaiyaa (@Uthaleredeva92) July 6, 2019
बता दें कि इस विवाद में जडेजा की रूख की भी आलोचना की जा रही है। दो भारतीय क्रिकेटरों के बीच इस तरह की बातें खासकर वर्ल्ड कप अभियान के दौरान देखना कई सवाल खड़े करता है। साथ ही हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर क्या कुछ दांव पर लगा है। मांजरेकर के इस बयान के बाद से कई क्रिकेट फैन्स ने उन्हें कमेंट्री पैनल से बर्खास्त करने की मांग की है। अगर क्रिकेटर्स के आलोचनात्मक आंकलन करने पर ऐसे ही कमेंटेटर्स को बर्खास्त करना शुरू कर दिया जाए , तो कमेंटेटर्स के पास सिर्फ खिलाड़ियों की तारीफ के अलावा कुछ कहने को नहीं बचेगा। कमेंटेटर्स से सिर्फ इसी की उम्मीद नहीं की जा सकती।