Sachin vs MS Dhoni: सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, लोगों ने सचिन को बताया स्वार्थी
Sachin vs MS Dhoni अफगानिस्तान के खिलाफ MS Dhoni ने काफी धीमे खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने उनकी आलोचना की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: विश्व कप में अभी तक महेंद्र सिंह धौनी का बल्ला खामोश रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने काफी धीमे खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनकी आलोचना की। सचिन ने कहा कि धौनी में इंटेट की कमी नजर आई। बस इसके बाद मामला मैदान से हटकर सोशल मीडिया पर पहुंच गया। सचिन और धौनी के फैंस आपसे भिड़ गए। फिर क्या सचिन और क्या धौनी, दोनों ही खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
ICC World Cup 2019: शाकिब अल हसन ने कहा, भारत को हराने में सक्षम है बांग्लादेश
पहले धौनी के फैंस ने सचिन के विश्व कप के फाइनल के आंकड़े को लेकर धौनी को महान बताने लगे। कुछ लोगों सचिन को सिर्फ अपने लिए खेलने वाला स्वार्थी खिलाड़ी बताने लगे। इसके बाद सचिन के फैंस ने मोर्चा संभाल लिया। वह धौनी और सचिन के पूरे करियर के आंकड़े बताने लगे। कुछ ने 2003 विश्व कप में सचिन के रन की तुलना धौनी सभी विश्व कप के रनों से की। कुछ लोग सचिन को भगवान बताने से भी बाज नहीं आए।
Sachin 2003 WC runs
673 runs
Ms Dhoni 2007, 2011, 2015, till afg match
597 runs pic.twitter.com/nttjZiOlpS
— Harish godha (@Down_the_track) June 24, 2019
This one is for dhoni fans who are trolling Sachin.#Sachintendulkar #Sachinsabkabaaphai #godofcricket @sachin_rt @msdhoni pic.twitter.com/LFdLHAB88I
— Omkar Ghode (@omkarghode) June 25, 2019
1) audience watching
MS Dhoni : The untold story
2) audience watching
Sachin: A billion dreams pic.twitter.com/FybWGp9m17
— Neeche Se Topper (@NeecheSeTopper) June 24, 2019
#INDvAFG #MSDhoni Indian fans right now pic.twitter.com/JsMuJDBYYI
— Sachin Goudar (@Sachin__Goudar) June 22, 2019
In two World Cup finals #Sachin scored 22 runs and still few stupid people call him God of Cricket, and how dare he criticise MS Dhoni. #MSDhoni. I totally agree with you @kannanxxx1 pic.twitter.com/1COexExHJC
— Arjun (@IamArjun98) June 25, 2019
बता दें कि भारत का अगला मैच वेस्टइंडीज है। 27 जून को खेले जाने वाले इस मैच में धौनी से लोगों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत का मिडिल ऑर्डर काफी हद तक धौनी और केदार जाधव के ऊपर निर्भर है। सचिन ने धौनी के साथ जाधव की भी आलोचना की थी, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ जाधव दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप