Move to Jagran APP

ICC World Cup 2019: विश्व कप टीम में चुने गए स्टार बल्लेबाजों का वनडे में ऐसा रहा है प्रदर्शन

ICC WORLD CUP 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस टीम में प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन रोहित शर्मा विराट कोहली केएल राहुल और एमएस धौनी खेलेंगे।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 12:26 AM (IST)
ICC World Cup 2019: विश्व कप टीम में चुने गए स्टार बल्लेबाजों का वनडे में ऐसा रहा है प्रदर्शन
ICC World Cup 2019: विश्व कप टीम में चुने गए स्टार बल्लेबाजों का वनडे में ऐसा रहा है प्रदर्शन

 नई दिल्ली, जेएनएन।  क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप ( ICC WORLD CUP 2019) 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाएगा और इसके लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है। विश्व कप  के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम में प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और एमएस धौनी को शामिल किया गया है। शिखर और रोहित सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। राहुल को 4 नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा वे टीम में तीसरे ओपनर का विकल्प भी देते हैं। इसके बाद एमएस धौनी बल्लेबाजी के लिए आएंगे। आइए इनके प्रदर्शन पर नजर डालते। 

loksabha election banner

रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भारतीय टीम की सफलता काफी हद तक निर्भर करेगी। रोहित ने अबतक 206 वनडे मैच में 47.4 की औसत से 8010 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 41 पचासा लगा चुके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 264 है। रोहित का यह दूसरा विश्व कप है। 

शिखर धवन 

धवन ने आइसीसी टूर्नामेंटस में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। फिर वो 2013 और 2017 की चैपियंस ट्रॉफी हो या 2015 विश्व कप। उन्होंने अभी तक 128 वनडे खेले हैं और 5355 रन बनाए है। इसमें उनका औसत 44.62 का है। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। यह उनका भी दूसरा विश्व कप है।इनका उच्चतम स्कोर 143 है। धवन पिछले विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

विराट कोहली

विराट इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह दुनिया के लगभग हर कोने में रन बना चुके हैं। विराट जिस तरह के बल्लेबाज हैं वे अकेले भारतीय टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 227 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 59.58 की औसत से 10843 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 41 शतक और 49 पचासा लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 183 है। यह उनका तीसरी विश्व कप है। 

केएल राहुल

कुछ समय पहले इस युवा बल्लेबाज के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था, लेकिन आइपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप टीम में जगह मिल गई। राहुल इस टीम में नंबर 4 पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा वे ओपनिंग का विकल्प होंगे। यानी वे तीसरे ओपनर की हैसियत से भी टीम में चुने गए हैं। वनडे में उन्होंने अबतक 14 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34.3 की औसत से 343 रन बनाए हैं। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 100 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। यह उनका पहला विश्व कप है। 

एएमएस धौनी

धौनी इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह उनका चौथा विश्व कप है। इनके कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था। साथ ही 2015 में सेमीफाइनल तक टीम गई थी। टीम इंडिया में धौनी काफी अरसे से फीनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। माही इस वक्त शानदार फॉर्म में भी हैं। वनडे में उन्होंने अभी तक 341 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50.72 की औसत से 10500 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 10 शतक और 71 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 183 है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.