WI W vs ZIM W: हेली मैथ्यूज ने 182 रन बनाकर रिकॉर्ड्स बुक में मचाया गदर, वेस्टइंडीज क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 182 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज ...और पढ़ें

हेली मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 182 रन की पारी खेली
HighLights
हेली मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए 182 रन
मैथ्यूज ने अपनी पारी में 26 चौके और 2 छक्के लगाए
मैथ्यूज ने महिला वनडे इतिहास का छठा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 182 रन की तूफानी पारी खेलकर खास रिकॉर्ड बनाया। 28 साल की मैथ्यूज ने हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में 156 गेंदों में 26 चौके और दो छक्के की मदद से 182 रन बनाए।
मैथ्यूज की रिकॉर्ड तोड़ पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए। मैथ्यूज अब वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत वनडे स्कोर बनाने वाली बैटर बन गईं हैं। कैरेबियाई कप्तान के पास आखिरी ओवर में दोहरा शतक पूरा करने का अवसर था, लेकिन वो आउट हो गईं।
मैथ्यूज की विशेष पारी
इसके बावजूद भी मैथ्यूज का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वैसे, मैथ्यूज ने महिला वनडे इतिहास का छठा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की एमेलिया कर के नाम महिला वनडे इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कर ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन बनाए थे।
वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला बैटर बेलिंडा क्लार्क इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। क्लार्क ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ नाबाद 229 रन की पारी थी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 195 रन की पारी खेली थी और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी। वो इस मामले में चौथे नंबर पर जमी हुई हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट टॉप-5 की लिस्ट को पूरा करती हैं, जिन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 184 रन बनाए थे।
महिला वनडे इतिहास में टॉप-6 सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
- 232* - एमेलिया कर (न्यूजीलैंड) बनाम आयरलैंड, 2018
- 229* - बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम डेनमार्क, 1997
- 195* - चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
- 188 - दीप्ति शर्मा (भारत) बनाम आयरलैंड, 2017
- 184* - लौरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, 2024
- 182 - हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे*, 2026
वेस्टइंडीज 299 रन पर रुका
हेली मैथ्यूज और ओपनर रीएलाना ग्रिमंड (53) की उम्दा पारियों और शतकीय साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए। वेस्टइंडीज को मैथ्यूज और ग्रिमंड ने पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। मैथ्यूज ने अपनी आक्रमकता बरकरार रखी और रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली।
