Move to Jagran APP

Top Sports Event in Google Trends: IPL का क्रेज भारत में हो रहा है खत्म! इस लिस्ट से हैरत में पड़ जाएंगे आप

Top Sports Event in Google Trends भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाले इवेंट इस वर्ष वनडे विश्व कप रहा। आइपीएल टॉप टेन में भी नहीं था।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:44 PM (IST)
Top Sports Event in Google Trends: IPL का क्रेज भारत में हो रहा है खत्म! इस लिस्ट से हैरत में पड़ जाएंगे आप
Top Sports Event in Google Trends: IPL का क्रेज भारत में हो रहा है खत्म! इस लिस्ट से हैरत में पड़ जाएंगे आप

 नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 अब खत्म होने की तरफ अग्रसर है, लेकिन उससे पहले गूगल ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को जारी करने का मकसद ये बताना है कि भारत में इस पूरे साल के दौरान क्या और किसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस वर्ष यानी 2019 में क्रिकेट विश्व कप (Cricket world cup) की वर्ड को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस कीवर्ड ने Lok Sabha Elections, Chandrayan 2, Kabir Singh and Avengers: Endgame को भी पीछे छोड़ दिया। 

loksabha election banner

वहीं खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला इवेंट भी क्रिकेट विश्व कप ही रहा। हैरत की बात ये रही कि गूगल ने जिस टॉप टेन खेल के इवेंट को सबसे ज्यादा सर्च किए जाने की बात कही है उसमें आइपीएल (Indian premier league) का नाम नहीं है तो क्या ये समझा जाए कि इस टूर्नामेंट का क्रेज भारत में खत्म हो रहा है। भारत में लोगों ने क्रिकेट विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) को सर्च किया। इसके बाद विश्व स्तरीय टूर्नामेंट को सर्च किया गया जिसमें विंबलडन, कोपा अमेरिका, ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, सुपर बॉल, द एशेज, यूए ओपन रहे। इसके बाद इंडियन सुपर लीग भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया और ये दसवें स्थान पर है।  

2019 में गूगल पर भारत में सर्च किया जाने वाला दस प्रमुख खेल इवेंट-

1. Cricket World Cup- क्रिकेट वर्ल्ड कप

2. Pro Kabaddi League- प्रो कबड्डी लीग

3. Wimbledon- विंबलडन

4. Copa América- कोपा अमेरिका

5. Australian Open- ऑस्ट्रेलियन ओपन

6. French Open- फ्रेंच ओपन

7. Super Bowl- सुपर बॉल

8. The Ashes- द एशेज

9. US Open- यूएस ओपन

10. Indian Super League- इंडियन सुपर लीग

गूगल की लिस्ट के मुताबिक इन दस खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया

1.Antonio Brown- एनटेनियो ब्राउन

2.Neymar- नेमार

3.Bryce Harper- ब्राइस हार्पर

4.David Ortiz- डेविड ओर्त्जे

5.Alex Morgan- एलेक्स मोर्गन

6.Andrew Luck- एंड्रयू लक

7.Megan Rapinoe- मेगन रेपिनो

8.Iker Casillas- इकेर कैसिलास

9.Zion Williamson- जोन विलियमसन

10. Ansu Fati- अंसु फाती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.