विराट कोहली के इस हमशक्ल को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, दोनों में नहीं है कोई अंतर
भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस हमशक्ल ने सबको अचंभित कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारतीय युवाओं के लिए आइकन बन गए हैं। यही नहीं वो पूरे देश में स्टाइल आइकन के तौर पर भी देखे जाते हैं। उनकी मीडिया उपस्थिति इस समय सर्वकालिक उच्च स्तर पर है और उन्हें कई विज्ञापनों में देखा जा सकता है। 30 वर्ष के विराट कोहली हमेशा ही क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से खबरों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वो एक बेहद अलग कारण की वजह से फिर से चर्चा में आ गए हैं।
विराट कोहली के एक हमशक्ल ने मोबाइल ऐप टिकटॉक के जरिए तूफान मचा रखा है। विराट के हमशक्ल का नाम गौरव अरोड़ा है और वो बिल्कुल उनकी ही तरह दिखते हैं। गौरव का फेस कट, आंखें और दाढ़ी सबकुल बिल्कुल विराट कोहली की तरह ही है। गौरव टिकटॉक पर जो भी वीडियो बनाते हैं ज्यादातर में वो विराट की नकल करते हैं। उनके प्रोफाइल पर चार मिलियन फॉलोअर्स और 32.9 मिलियन लाइक्स हैं। कई लोग तो उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं कि वो विराट ही हैं या कोई और।
Honestly thought that was Virat Kohli. pic.twitter.com/p7J9Yry7vD— ennui malik (@BucketheadCase) July 17, 2019
गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए अब अगली चुनौती वेस्टइंडीज दौरा है। ये कयास लगाया जा रहा था कि विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ समिति ओवरों के प्रारूप में नहीं खेलेंगे। वहीं विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद कई बातें सामने आईं थी जिसमें ये भी कहा जा रहा था कि विराट और रोहित में फूट है और टीम इंडिया दो भाग में बंट चुकी है। इन अफवाहों की वजह से टीम की छवि को काफी नुकसान भी पहुंचा। विश्व कप में हार के बाद विराट की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे थे। काफी लोगों को ये लगा था कि भारतीय टीम कमजोर कप्तान की वजह से विश्व कप से बाहर हुई। रिषभ पंत को सेमीफाइनल में धोनी से पहले भेजने पर भी सवाल खड़े हुए थे।