Move to Jagran APP

इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने विराट को बताया 'आधा कप्तान', धौनी को आराम देने पर उठाया सवाल

पूर्व भारतीय स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेदी ने कहा कि धौनी धौनी की अनुपस्थिति में विराट असहज नजर आ रहे थे।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 08:56 AM (IST)
इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने विराट को बताया 'आधा कप्तान', धौनी को आराम देने पर उठाया सवाल
इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने विराट को बताया 'आधा कप्तान', धौनी को आराम देने पर उठाया सवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व भारतीय स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा कि, महेंद्र सिंह धौनी टीम के आधे कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि धौनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे।

loksabha election banner

बता दें कि टीम प्रबंधन ने महेंद्र सिंह धौनी को अंतिम दो वनडे में आराम देने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली वनडे में भारत के पहाड़ जैसे  स्कोर (358) को आराम से हासिल कर लिया और सीरीज अब 2-2 से बराबर है।

धौनी को आराम देने के फैसले पर सवाल

बिशन सिंह बेदी ने धौनी को आराम देने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर उन्हें रेस्ट देने की क्या जरूरत थी। बेदी ने कहा कि वे मानते हैं कि धोनी युवा नहीं रह गए हैं, लेकिन मैदान में कप्तान को उनकी जरूरत होती है। कप्तानी के लिए विराट को धोनी का साथ चाहिए। उनके बिना वो असहज नजर आते हैं। ये अच्छे संकेत नहीं हैं।

कोहली की कप्तानी पर सवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में ये पहला मौका था जब टीम इंडिया को 350 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत को 23 बार साढ़े तीन सौ से ज़्यादा रन बनाने पर हमेशा जीत मिली थी। इसके बाद से मोहाली में विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। धौनी के न रहने से विराट कोहली की कप्तानी कमजोर पड़ जाती है।

अलग-थलग पड़ गए कोहली

मोहाली में डेथ ओवर्स के दौरान विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। उस ऐसा लग रहा था मानो वो अलग-थलग पड़ गए हों। अगर धौनी टीम में रहते हैं तो विराट इस काम को आसानी से करते। धौनी विकेट पीछे खड़े हो कर लगातार रणनीति तैयार करते हैं। वो गेंदबाज़ों से लगातार बातचीत करते रहते हैं। वो उनका हौसला बढ़ाते हैं। इसके अलावा विकेटकीपिंग करते हुए धौनी विरोधी बल्लेबाज़ों को अपने माइंड गेम से भी परेशान करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.