सचिन हैं नाइनटीज पर सबसे ज्यादा आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, विराट व सहवाग भी लिस्ट में
सचिन तेंदुलकर अगर नाइनटीज पर इतनी बार आउट नहीं हुए होते तो उनके शतकों की संख्या 100 से ज्यादा होती।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 100 शतक लगाए थे, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो इससे भी ज्यादा शतक लगा सकते थे। सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 17 बार नाइनटीज पर आउट हुए यानी नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए। अगर ऐसा नहीं होता को उनके इंटरनेशनल शतकों की संख्या 117 हो सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट मैच, 450 से ज्यादा वनडे और सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे और सभी प्रारूपों में वो कुल 17 बार नाइनटीज पर आउट हुए। वो नर्वस नाइनटीज का शिकार होेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर हैं।
सचिन तेंदुलकर के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइनटीज का शिकार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हुए थे। गांगुली को बेहद आक्रामक ओपनर बल्लेबाज माना जाता था। टीम इंडिया में जबरदस्त बदलाव लाने वाले और विदेशी धरती पर भारतीय टीम को जीत का मंत्र देने वाले गांगुली भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान 6 बार नवर्स नाइटीज का शिकार बने। वो इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं यानी सचिन के बाद उनका स्थान दूसरा है। वहीं उनमें और सचिन में काफी फर्क भी है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली नर्वस नाइटीज का शिकार होने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। विराट के भी इंटरनेशनल क्रिेकेट में अब तक कुल 70 शतक हो चुके हैं और अगर वो 5 बार नर्वस नाइनटीज के शिकार नहीं हुए होते तो उनके भी शतकों की संख्या ज्यादा होती। इस मामले में विराट कोहली और पूर्व तूफानी ओपनर बल्लेबाज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। सहवाग भी अपने करियर के दौरान 5 बार नर्वस नाइटीज का शिकार हुए।
पांच भारतीय बल्लेबाज जो नाइनटीज पर सबसे ज्यादा बार आउट हुए
1. सचिन तेंदुलकर - 17
2. सौरव गांगुली - 6
3. विराट कोहली - 5
4. वीरेंद्र सहवाग - 5
5. गौतम गंभीर- 4