विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs SL: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में किया अनोखा कमाल, 1996 के बाद इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 26 Oct 2023 09:25 PM (IST)

गौरतलब हो कि टॉस जीतकर इंग्लैंड (ENG vs SL) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन बनाए। ...और पढ़ें

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। फोटो- एपी
श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। फोटो- एपी

HighLights

  1. वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार पांचवीं बार श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया
  2. 1996 के बाद पहली बार इ्ंग्लैंड ने गंवाए तीन मैच लगातार
  3. 2007 से अब तक वर्ल्ड कप में श्रीलंका से नहीं जीत सका है इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 25वां मैच खेला गया। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी। वर्ल्ड कप इतिहास में जैसे भारत ने पाकिस्तान को 8-0 से मात दी है। वहीं, पिछले पांच वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, श्रीलंका से पार नहीं पा सकी है। इसके अवाला इस बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

गौरतलब हो कि टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा ने तीन, एंजेलो मैथ्यूज और रजिथा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 25.4 ओवर में 160 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ यह लगातार पांचवीं जीत है। साल 2007 से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, श्रीलंका से जीत नहीं पाई है। पिछले पांच विश्व कप से श्रीलंका, इंग्लैंड से 5-0 से आगे चल रही है। इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को तीसरी लगातार हार मिली है। 1996 के बाद यह पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में तीन लगातार मैच गंवाए हैं।

यह भी पढ़ें- PAK vs SA: Babar Azam की कप्तानी पर मंडराया खतरा, PCB के बयान से पाकिस्तान टीम में मची खलबली

पिछले 5 विश्व कप मैचों में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

  • 2007 - श्रीलंका 2 रन से जीता
  • 2011 - श्रीलंका 10 विकेट से जीता
  • 2015 - श्रीलंका 9 विकेट से जीता
  • 2019 - श्रीलंका 20 रन से जीता
  • 2023 - श्रीलंका 8 विकेट से जीता*

बात करें मैच की तो इंग्लैंड का बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। टीम ने 85 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए थे। श्रीलंकाई गेंदबाजों की आगे टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। श्रीलंका ने हर डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड का बिगाड़ा खेल, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल; 8 विकेट से अंग्रेजों को दी शिकस्त