यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eng vs NZ: T20I में बतौर विकेटकीपर छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले बैट्समैन बने जोस बटलर
Eng vs NZ जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए कीवी टीम के खिलाफ 47 गेंदों पर 73 रन की पारी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 33वे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 73 रन बना डाले। बटलर का इस मैच में एलेक्स हेल्स ने भी बखूबी निभाया और उन्होंने भी 40 गेंदों पर एक छक्का व 7 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की इन बेहतरीन पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने कीवी के खिलाफ पहली पारी में 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन की पारी खेली।
T20I में 100 छक्के लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने जोस बटलर
न्यूजीलैंड के खिलाफ जोस बटलर ने जो पारी खेली उसमें उन्होंने 2 शानदार छक्के लगाए। इन दो छक्कों की मदद से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने एक बेहरतीन रिकार्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। बटलर अब टी20 आई में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। टी20आई में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 77 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर क्विंटन डिकाक हैं जबकि मो. शहजाद 75 छक्कों के साथ तीसरे जबकि मो. रिजवान 63 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ब्रैंडम मैक्कुलम हैं जिन्होंने 58 छक्के लगाए थे।
View this post on Instagram
टी20आई में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
100 छक्के - जोस बटलर
77 छक्के - क्विंटन डिकाक
75 छक्के - मोहम्मद शहजाद
63 छक्के - मोहम्मद रिजवान
58 छक्के - ब्रैंडन मैकुलम
बटलर ने तोड़ा मोर्गन का रिकार्ड
जोस बटलर अपनी इस पारी के दम पर इंग्लैंड की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। जोस बटलर के नाम पर अब कुल 2468 रन हो गए हैं जबकि इयोन मोर्गन ने कुल 2458 रन बनाए थे। वहीं तीसरे नंबर पर 1940 रन के साथ एलेक्स हेल्स मौजूद हैं।
View this post on Instagram
