Move to Jagran APP

अब क्रिस गेल नहीं तोड़ पाएंगे ये World Record, करना होगा लंबा इंतज़ार, ये है वजह

शाहिद अफरीदी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए गेल को लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 02:47 PM (IST)
अब क्रिस गेल नहीं तोड़ पाएंगे ये World Record, करना होगा लंबा इंतज़ार, ये है वजह
अब क्रिस गेल नहीं तोड़ पाएंगे ये World Record, करना होगा लंबा इंतज़ार, ये है वजह

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। वेस्टइंडीज़ के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल को अब शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लगभग चार महीने का इंतज़ार करना पड़ेगा। क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में 73 रन की पारी के दौरान पांच छक्के लगाए थे। इसी के साथ उन्होंने शाहिद अफरीदी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के कीर्तिमान की बराबरी कर ली थी। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के पहले मैच में वो अफरीदी को पीछे छोड़कर सिक्स किंग बन सकते थे, लेकिन अब ऐसा करने के लिए गेल को लंबा इंतज़ार करना पडेगा।

loksabha election banner

इस वजह से करना होगा इंतज़ार

शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गेल को अब लगभग चार महीने तक इंतज़ार करना होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने एक जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को आराम देने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज़ बोर्ड ने टी-20 सीरीज़ का एलान करते हुए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमे गेल का नाम नहीं था और बाद ने बोर्ड ने साफ किया कि इस सीरीज़ के लिए उन्हें आराम दिया गया है।

अब गेल कब खेलेंगे अगला मैच

क्रिस गेल को अब अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चार महीने का लंबा इतज़ार करना पड़ेगा, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम को नवंबर में बांग्लादेश का दौरा करना है। उस दौरे पर वेस्टइंडीज़ की टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी। अगर वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड गेल को उस सीरीज़ के लिए टीम में चुनते हैं। तभी गेल अफरीदी के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।   

गेल तोड़ेंगे अफरीदी का रिकॉर्ड!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए 476 छक्के जड़े थे, पिछले मैच में गेल ने पांचवां छक्का जड़ते ही अफरीदी की बराबरी कर ली थी। अफरीदी ने 524 मैचों में 476 छक्के जड़े थे, वहीं गेल ने ये कमाल 443वें मैच में ही कर दिखाया था। अब गेल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक सिक्स और लगाना है और ये सिक्स लगाते ही वो एक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

भारत में धौनी हैं सबसे आगे

भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करे तो टीम इंडिया की ओर से सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने का कमाल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाम है। धौनी ने 504 मैचों में 342 छक्के जड़े हैं। दुनिया के बल्लेबाजों के बीच धौनी का स्थान 5वां है। धौनी के बाद भारतीयों में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 292 मैचों में 291 छक्के जड़े हैं और ये वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले 7वें नंबर के बल्लेबाज हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी                  मैच         सिक्स

क्रिस गेल                443          476

शाहिद अफरीदी       524          476  

ब्रेंडन मैक्कुलम       432          398

सनथ जयसूर्या        582          352

महेंद्र सिंह धौनी      504           342

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.