Move to Jagran APP

क्रिस गेल बने IPL इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, धौनी और रोहित बहुत पीछे

Chris Gayle first batsman to record 350 sixes in the IPL यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल इस टूर्नामेंट 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 09:32 PM (IST)
क्रिस गेल बने IPL इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, धौनी और रोहित बहुत पीछे
पंजाब किंग्स से बल्लेबाज क्रिस गेल - फोटो ट्विटर पेज BCCI/IPL

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में उतरते ही पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल ने नया रिकॉर्ड बनाया। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल इस टूर्नामेंट 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

loksabha election banner

सोमवार को टूर्नामेंट के नए सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान के सामने पंजाब की टीम थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब का पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कदम रखा। 28 गेंद पर उन्होंने 40 रन की दमदार पारी खेल टीम की धीमी शुरुआत को बेहतर बनाया। रियान पराग उनको बेन स्टोक्स के हाथों कैच करवा वापस भेजा लेकिन इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में 350 छक्कों का आंकड़ा पूरा किया।

गेल बने 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

आइपीएल में अब तक जितने छक्के गेल ने लगाए उसके आस पास भी कोई दूसरी बल्लेबाज नजर नहीं आता। गेल ने सोमवार को 350 छक्कों का आंकड़ा पार किया। 133 वां मैच खेलने उतरे गेल ने 350वां छक्का लगाया। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 237 छक्के लगाए हैं। छक्का लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धौनी का नाम आता है, जिनके नाम 216 छक्के हैं। चौथे स्थान पर 214 छक्के लगाकर रोहित तो 201 छक्कों के साथ विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।

छक्कों का रिकॉर्ड

आइपीएल में सबसे पहले 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। इसके बाद से 100, 150, 200, 250, 300 और अब 350 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.