Move to Jagran APP

जन्मदिन विशेष: क्रिस गेल के नाम दर्ज़ है ऐसा काम, जो कभी नहीं कर सका कोई और

क्रिस गेल के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ है जिसे दुनिया में कोई नहीं बना पाया है। गेल ये कमाल करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज़ हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:14 PM (IST)
जन्मदिन विशेष: क्रिस गेल के नाम दर्ज़ है ऐसा काम, जो कभी नहीं कर सका कोई और
जन्मदिन विशेष: क्रिस गेल के नाम दर्ज़ है ऐसा काम, जो कभी नहीं कर सका कोई और

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। वेस्टइंडीज़ के धुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल का आज जन्मदिन है। गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को हुआ था। यूं तो गेल के नाम क्रिकेट की दुनिया में ढेर सारे रिकॉर्ड दर्ज़ हैं, लेकिन इस कैरिबियाई बल्लेबाज़ के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज़ है जिसे दुनिया में कोई नहीं बना पाया है। गेल ये कमाल करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज़ हैं। 

loksabha election banner

इस मामले में गेल हैं 'बॉस'

गेल खुद को यूनिवर्सल बॉस भी कहते हैं और उनके नाम टी-20 में तो ढेरों रिकॉर्ड दर्ज़ हैं ही, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम टेस्ट क्रिकेट में भी एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ है, जिसे न तो कोई बना पाया है और न ही कोई तोड़ पाया है। गेल के नाम टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। गेल ने ये कमाल 2 नवंबर 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में किया था। बांग्लादेश ने मैच का पहला ही ओवर स्पिन गेंदबाज़ सोहेल गाज़ी से करवाया था और गेल ने उनकी पहली ही गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेज दिया था।

देखें पहली गेंद पर छक्के का वीडियो 

 (वीडियो साभार- यू ट्यूब)

सोहेल ने ही लिया गेल का विकेट

सोहेल गाज़ी इस मैच में डेब्यू कर रहे थे और गेल ने उनके पहले टेस्ट की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। गेल ने गाज़ी के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी गेल गाज़ी के आत्मविश्वास को नहीं हिला पाए थे। गेल जब 24 रन पर खेल रहे थे तो वो गाज़ी की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में महमूदुल्लाह को कैच थमा बैठे थे।

गेल के नाम ये रिकॉर्ड भी है दर्ज़ 

गेल अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही क्रिस गेल विश्व कप में दोहरा शतक जड़ने वाले भी पहले ही खिलाड़ी हैं। वो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

गेल को खूब मिल रही हैं मुबारकबाद  

गेल को उनके 39वें जन्मदिन पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी किंग्स इलेवन पंजाब के अपने खिलाड़ी को विशेष अंदाज़ में बधाई दी।

देखिए गेल को उनके जन्मदिन पर किस-किस ने बधाई दी-

 क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.