कैप्टन कूल के फार्महाउस में कंगारुओं के लिए हुई लिट्टी-चोखे की पार्टी
धौनी ने अपने फार्महाउस पर शानदार पार्टी दी।
रांची, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार रात अपने फॉर्महाउस पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया। धौनी की मेहमाननवाजी से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ काफी खुश नजर आए।
धौनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने झारखंडी जायके का जमकर लुत्फ उठाया। इस डिनर पार्टी को गुप्त रखा गया था। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ मोइसेस हेनरिक्स और टिम पेन शामिल हुए।
वहीं, अंतिम समय में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी वहां पहुंचे। इनके अलावा माही के कुछ दोस्तों ने भी पार्टी में शिरकत की। इस पार्टी की खास बात यह रही कि धौनी ने विदेशियों को स्थानीय डिश लिट्टी-चोखा चखाया और मजे की बात यह है कि कंगारू खिलाड़ियों को यह काफी पसंद भी आया।
स्मिथ को दिया सरप्राइज
धौनी, स्मिथ, हेनरिक्स और पेन एक ही फ्लाइट से रांची पहुंचे थे। टीम इंडिया से सिर्फ धौनी ही अभी तक टी-20 मुकाबले के लिए रांची पहुंचे हैं। धौनी रात लगभग आठ बजे होटल पहुंचकर स्मिथ, पेन व हेनरिक्स को अपनी गाड़ी में फॉर्म हाउस ले गए। स्मिथ धौनी की बेटी जीवा के साथ भी खेले।
पसंद आया लिट्टी-चोखा
डिनर पार्टी में पेन को लिट्टी-चोखा काफी पसंद आया। माही की पार्टी में उपस्थित एक दोस्त ने बताया कि पेन लिट्टी बनाने की रेसेपी जानना चाह रहे थे।
Dear #Sakshi & @msdhoni!! Thank you for your warmth & hospitality. Loved ur new home. Meeting parents is always a blessing.🙏 #RanchiDiaries pic.twitter.com/Er2D3jAU3g— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 3, 2017
रील और रीयल फादर एक साथ
धौनी पर बनी फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाने वाले खेर भी पार्टी में मौजूद थे, जबकि इस दौरान उनके पिता पान सिंह भी पहले से ही वहां थे। इस तरह डिनर पार्टी में धौनी के रील और रीयल फादर एक साथ थे। खेर ने भी खिलाड़ियों के साथ जमकर लुत्फ उठाया। अनुपम ने इसे शानदार पार्टी बताया। उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर भी व्यक्त की। उन्होंने माही की बेटी जीवा की प्रशंसा करते हुए बताया कि वह राष्ट्रगान बहुत अच्छे तरीके से गाती है।
#Sakshi & @msdhoni’s daughter #Ziva is a genius & an entertainer. She can really sing loudly, including our #NationalAnthem. God bless her.🙏 pic.twitter.com/CFqEvfh93I— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 3, 2017