विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhuvneshwar Kumar: 4 ओवर 4 रन 5 विकेट, भुवी ने किया T20I का बेस्ट प्रदर्शन और बन गए नंबर वन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 08:03 AM (IST)

Ind vs Afg Asia cup 2022 अफगानिस्तान के खिलाफ भुवी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट लिए ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (एपी फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में पहली पारी में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी का ग्रेट शो पेश किया और ऐसी पारी खेली जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया की तरफ से अब तक की सबसे बेस्ट व्यक्तिगत पारी साबित हुई। वहीं दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का बेस्ट प्रदर्शन कर डाला। कोहली और भुवी के इस धारदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया और एशिया कप 2022 का समापन इस मैच में जीत के साथ किया। 

भुवनेश्वर कुमार ने की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बेस्ट गेंदबाजी, चहल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ भुवी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट लिए और एक ओवर मेडन भी फेंका। ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बेस्ट गेंदबाजी को साबित हुई ही साथ ही साथ उन्होंने युजवेंद्रा चहल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। चहल ने अब तक भारत के लिए 66 मैचों में 83 विकेट लिए हैं जबकि भुवी ने 77 मैचों में 84 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। 

T20I में भारत की तरफ से तीसरी बेस्ट बॉलिंग

भुवनेश्वर कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टी20 में तीसरी बेस्ट गेंदबाजी की। भारत की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेस्ट गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड दीपक चाहर के नाम पर दर्ज है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। दूसरे स्थान पर युजवेंद्रा चहल हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे और अब 4 रन देकर 5 विकेट लेने वाले भुवी तीसरे नंबर पर पहुंच गए। 

भारत की तरफ से टी20 में बेस्ट तीन गेंदबाजी प्रदर्शन-

6/7 - दीपक चाहर vs BAN

6/25 - युजी चहल vs ENG

5/4 - भुवनेश्वर कुमार vs AFG

भुवी ने तोड़ा चहल, कुलदीप व चाहर का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मैच में पांच विकेट लेने का कमाल भुवी ने दूसरी बार किया। भुवी से पहले युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव और दीपक चाहर एक-एक बार ये कमाल कर चुके थे। 

भारत की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा  बार एक मैच में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज-

2 - भुवनेश्वर कुमार

1 - युजवेंद्रा चहल

1 - कुलदीप यादव

1 - दीपक चाहर