विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Abhishek Sharma ने करियर की शुरुआत में ही तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, विराट कोहली को भी पछाड़ा

Published: Wed, 21 Jan 2026 07:54 PM (IST)

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी। नागपुर में भारतीय टीम की शुरुआत ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने लगाए जमकर सिक्‍स।

अभिषेक शर्मा ने लगाए जमकर सिक्‍स।

HighLights

  1. नागपुर में भारत-न्‍यूजीलैंड की टक्‍कर 

  2. अभिषेक शर्मा ने लगाए 8 छक्‍के

  3. विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी। नागपुर में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओवर में संजू सैमसन और तीसरे ओवर में ईशान किशन कैच आउट हुए। हालांकि, ओपनर अभिषेक शर्मा ने दूसरे छोर से प्रहार करना जारी रखा। अभिषेक ने पहले छक्‍कों और फिर चौकों की लाइन लगा दी। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

युवराज से ज्‍यादा सिक्‍स 

अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह से ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं। उन्‍होंने करियर की शुरुआत में ही युवराज को पछाड़ दिया है। युवराज ने अपने करियर में खेले 58 टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में 74 सिक्‍स लगाए थे। वहीं अभिषेक 34वें मैच में ही उनके आगे निकल गए। शर्मा जी ने टी20 इंटरनेशनल की 33 पारियों में अब तक 81 सिक्‍स लगा दिए हैं।

T20Is में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा: 205
  • सूर्यकुमार यादव: 155
  • विराट कोहली: 124
  • हार्दिक पांड्या: 106
  • केएल राहुल: 99
  • अभिषेक शर्मा: 81
  • युवराज सिंह: 74

सिक्‍स के साथ खोला खाता

अभिषेक शर्मा ने अपना खाता सिक्‍स के साथ खोला। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सिक्‍स लगाया। दूसरे और तीसरे ओवर में भारत को 2 झटके लगे। ऐसे में चौथे ओवर में वह खामोश रहे। 5वें ओवर में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 2 सिक्‍स लगा दिए। छठे ओवर में भी अभिषेक ने 1 छक्‍का जड़ा। अभिषेक शर्मा अपने डेब्यू के बाद से पहले 6 ओवरों में सबसे अधिक टी20I छक्के लगाने वाले बैटर हैं।

  • 49- अभिषेक शर्मा 
  • 28- साहिबजादा फरहान 
  • 25- ब्रायन बेनेट 
  • 24- शाई होप 

8 छक्‍के लगाए

अभिषेक शर्मा की पारी की बात करें तो वह शतक से चूक गए हैं। उन्‍होंने 240 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 35 गेंदों पर 84 रन की धुंआधार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके और 8 छक्‍के लगाए। ईशा सोढी की गेंद पर काइल जैमीसन ने अभिषेक का कैच लिया।

विराट कोहली को पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर में 5000 रन 167 पारी में बनाए थे। अभिषेक ने आज से पहले तक खेलीं 164 पारियों में 4918 रन बनाए थे। आज 82 रन बनाते ही उनके टी20 क्रिकेट 5000 रन पूरे हो गए। भारत की ओर से सबसे तेज  5000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। केएल ने 143 पारी में 5000 टी20 रन पूरे किए थे। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल (154) हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने छक्‍का जड़कर की पारी की शुरुआत, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ बना डाला तेजतर्रार रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन पहुंचे युवराज सिंह की शरण, बैटिंग टिप्स लेते हुए आए नजर; टी20 वर्ल्ड कप में कोहराम मचना तय!