46 वर्ष के बाद द. अफ्रीकी ओपनर्स ने इस मैदान पर किया ये कमाल
46 वर्षों के बाद द. अफ्रीकी ओपनर्स ने इस मैदान पर ये कमाल किया।
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मेजबान टीम के ओपनर्स ने अपने घरेलू मैदान पोर्ट एलिजाबेथ पर वर्ष 1970 के बाद ये कमाल किया। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स स्टीफन कुक और डीन एल्गर की जोड़ी ने इस मैदान पर कई वर्षों के बाद ऐसा किया।
46 वर्षों के बाद पहले विकेट के लिए हुई ये साझेदारी
श्रीलंका के खिलाफ द. अफ्रीका के दोनों ओपनर बल्लेबाजों डीन एल्गर और स्टीफन कुक ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। ये साझेदारी अपने आप में ऐतिहासिक इस वजह से बन गई क्योंकि इससे पहले वर्ष 1970 में आखिरी बार द. अफ्रीका की तरफ से पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में ओपनर बल्लेबाजों ने 100 या उससे ज्यादा कि साझेदारी की थी। वर्ष 1970 में द. अफ्रीकी बल्लेबाज एडी बार्लो और बेली रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 157 रन की साझेदारी की थी। इसके 46 वर्ष के बाद अब जाकर कुक और एल्गर ने ये कमाल किया।
ऐसी रही कुक और एल्गर की पारी
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अंजाम देने वाले स्टफीन कुक ने 59 और डीन एल्गर ने 45 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की पारी के अंत सुरंगा लकमल ने किया।