Move to Jagran APP

अर्जुन तेंदुलकर पर जिंदगी भर रहेगा इस बात का अतिरिक्त दबाव, पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

IPL 2021 Auction में सबसे आखिर में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया और फिर मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली लगाकर उनको 20 लाख की बेस प्राइस में खरीद लिया। इस तरह वे मुंबई का हिस्सा बन गए।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:56 AM (IST)
अर्जुन तेंदुलकर पर जिंदगी भर रहेगा इस बात का अतिरिक्त दबाव, पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा
अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 14वें सीजन में आखिरी बोली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के रूप में लगी। अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख की बेस प्राइस में थे और आइपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उनको खरीद लिया। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन के निदेशक जहीर खान ने तमाम खिलाड़ियों पर बोली लगाई। उनमें से एक अर्जुन तेंदुलकर भी रहे। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि जिंदगी भर उन पर क्या दबाव रहेगा। 

loksabha election banner

14वें सीजन के लिए चेन्नई में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। अर्जुन को टीम में शामिल करने को लेकर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि क्यों मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर पर बोली लगाई। अर्जुन ने कई सीजन मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के रूप में बिताए हैं।

जहीर खान ने आइपीएल 2021 के ऑक्शन के बाद कहा, "अर्जुन तेंदुलकर बहुत ही मेहनती बच्चा है, वह काफी सीखना चाहता है, यह सबसे एक्साइटिंग बात है। सचिन तेंदुलकर का बेटा होने का अतिरिक्त दबाव उस पर हमेशा रहेगा, यह ऐसी चीज है, जिसके साथ उसे जीना होगा। हालांकि, टीम के माहौल से उसे मदद मिलेगी।"

यह पहला मौका नहीं होगा, जब अर्जुन तेंदुलर मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहेंगे। कोविड-19 महामारी के चलते आइपीएल का पिछला सीजन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था और तब अर्जुन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर यूएई गए थे। हालांकि, इस बार वे टीम का हिस्सा होंगे और ड्रेसिंग रूम भी शेयर करेंगे।

अर्जुन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं, तेज गेंदबाजी करने के अलावा वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनको सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मौका मिला था, लेकिन वे छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए थे। यहां तक कि टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अर्जुन खुद भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही इस फ्रेंचाइजी टीम के बड़े फैन रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सचिन भी खेल चुके हैं। ऐसे में इसी टीम के लिए खेलना अर्जुन के लिए भी एकदम अलग अहसास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.