यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गायब होने की सुपरपावर मिलते ही Dhoni से मिलने रांची जाएगा ये भारतीय खिलाड़ी!
भारतीय स्पिनर से पूछा गया कि अगर उन्हें गायब होने की शक्ति मिल जाए तो वो क्या करेंगे। उन्होंने कहा माही भाई से मिलने रांची जाउंगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni को टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल बड़ी ही शिद्दत से मिस कर रहे हैं। चहल ने ये जता दिया है कि वो माही भाई से मिलने के लिए किस कदर बेताब हैं। इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान जब चहल से पूछा गया कि अगर उन्हें गायब होने की कोई तरकीब या फिर कोई शक्ति मिल जाए तो वो क्या करेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सबसे पहले मैं सीधा रांची जाउंगा- माही भाई (MS Dhoni) से मिलने।
चहल ने ये बातें टीवी एंकर याशिका गुप्ता के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कही। याशिका ने उनसे पूछा था कि अगर गायब होने वाली सुपरपावर मिल जाए तो वो गायब होकर कहां जाना चाहेंगे।
View this post on Instagram
इस बातचीक के दौरान याशिका ने चहल से कहा कि एक आप ही हैं जो उन्हें इंस्टाग्राम लाइव पर ला सकते हैं क्योंकि सही मायनों में गायब तो माही ही हैं। इसके जवाब में चहल ने कहा कि एक बार अगर फ्लाइट शुरू हो जाए और मैं पहले रांची पहुंच जाउं फिर तो मैं धौनी के प्रशंसकों के लिए 24 घंटे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन रखूंगा।
आपको बता दें कि इससे पहले चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धौनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि वो उन्हें काफी मिस कर रहे हं। चहल ने लिखा था कि माही भाई विकेट के पीछे से मुझे तिल्ली बुलाते हैं और उनका इस तरह से बुलाया जाना में सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। इसके बाद फैंस ने भी कहा था कि वो भी उन्हीं की तरह से धौनी को मिस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Miss being called tilli from behind the stumps by the legend..!! 🤝🇮🇳
