Move to Jagran APP

युवराज सिंह का खुलासा, बताया लगातार 6 छक्के देखने के बाद महेंद्र सिंह धौनी का कैसा था रिएक्शन

मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश थे। अगर आप टीम के कप्तान हैं और एक खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार 6 छक्के लगाता है तो आपको जरूर खुशी होगी कि स्कोर इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 12:41 PM (IST)
युवराज सिंह का खुलासा, बताया लगातार 6 छक्के देखने के बाद महेंद्र सिंह धौनी का कैसा था रिएक्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था। टी20 इंटरनेशनल में युवी ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में जब वह यह कमाल कर रहे थे तब दूसरी छोर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी खड़े थे। युवी ने इस दौरान अपने कप्तान की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश थे। अगर आप टीम के कप्तान हैं और एक खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार 6 छक्के लगाता है तो आपको जरूर खुशी होगी कि स्कोर इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला था, इसे हर हाल में जीतना ही था।"

युवराज सिंह ने 2007 में पहली बार आयोजित आइसीसी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने महज 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की 6 गेंद पर युवी ने यह कमाल किया था। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

"मुझे याद है मैंने फिलिंटॉप की गेंद पर दो अच्छे चौके लगाए थे और यह उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने मुझे कुछ कहा और बदले में मैंने भी पटलकर जवाब दिया। उस वक्त यह बेहद गंभीर लड़ाई थी। अंपायर को भी बीच में आना पड़ा था। इसके बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं अब हर एक गेंद को मैदान के बाहर ही भेज दूं। किस्मत से जो मैंने पहली गेंद पर शॉट लगाया वो मैदान के बाहर जाकर गिरा। दूसरी गेंद पर जब मैंने शॉट लगाया तो वो दर्शकों के बीच जाकर गिरी। तीसरी गेंद को मैंने प्वाइंट के उपर से मारा एक ऐसी जगह जहां मैंने पूरे करियर में अब तक एक चौका तक नहीं लगाया था। कॉलिंगवुड ने ब्रॉड के पास जाकर बोला ऑफ साइड में यॉर्कर डालने कहां क्योंकि वह काफी बड़ी बाउंड्री थी।"

"लेकिन ब्रॉड ने मुझे पैर पर गेंद डाली तो जब उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया मुझे समझ आ गया वह मुश्किल में पड़े हैं। पांचवीं गेंद बल्ले के निकले भाग पर जाकर लगी यह छोटी बाउंड्री थी और फ्लिंटॉफ के उपर से निकल गई। छठी गेंद पर मुझे अंदाजा था यॉर्कर ही आने वाला है तो मैं इसे सीधा खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार था। यह गेंद मेरे पहुंच में आई और मैंने शॉट लगा दिया।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.