विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब युवराज सिंह का जुड़ा था एक लड़की से नाम, लिंक-अप की अफवाहों पर अब तोड़ी चुप्पी; मीडिया पर साधा निशाना

Published: Wed, 28 Jan 2026 04:14 PM (IST)

युवराज सिंह को खेलने वाले दिनों के दौरान कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा। युवराज ने हाल ही ...और पढ़ें

युवराज ने किए कई खुलासे।

युवराज ने किए कई खुलासे।

HighLights

  1. युवराज ने खेले 40 टेस्‍ट, 304 वनडे और 58 टी20I

  2. 10 जून, 2019 को किया था संन्‍यास का एलान 

  3. 2007 और 2011 विश्‍व कप के हीरो थे युवराज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में लगातार उम्‍दा प्रदर्शन के चलते युवराज भी सुर्खियों में आ जाते हैं। अभिषेक शर्मा युवराज को अपना गुरु भी मानते हैं और अपनी सफलता का श्रेय उन्‍हें देते हैं।

युवराज को खेलने वाले दिनों के दौरान कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा। युवराज ने हाल ही में एक ऐसी ही घटना का खुलासा किया, जब मीडिया ने बेवजह उनके बारे में अफवाहें फैलाईं। इतना ही नहीं उन्‍होंने मीडिया की नसीहत दी कि वह पॉजिटिव खबरें दिखाएं।

एजेंट को लगाया था गले

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के यूट्यूब टॉक शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में युवराज सिंह ने कहा, "मेरी एक एजेंट थी, जिसके साथ मैंने अभी-अभी काम शुरू किया था। मैंने उसे गले लगाया था। जब आप किसी से मिलते हैं तो आप उसे गले लगा लेते हैं। उन्होंने इसे इस तरह पेश किया जैसे मैं मैच के दौरान किसी लड़की से मिल रहा हूं।"

लिंक-अप की अफवाहें आम बात

युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की थी। दोनों के एक बेटा ओरियन और एक बेटी ऑरा है। विवादों में घिरे रहने पर युवराज सिंह ने कहा कि क्रिकेटरों और मशहूर हस्तियों के बीच लिंक-अप की अफवाहें और विवाद आम बात हैं। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया रीडर्स की संख्या बढ़ाने के लिए विवाद खड़ा करता है।

पॉजिटिव खबरें ज्यादा होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि विवादों के बजाए मीडिया को पॉजिटिव न्‍यूज पर ध्यान देना चाहिए। युवी ने कहा, "यह हमारे जीवन का हिस्सा है। अगर मीडिया विवादित या निगेटिव कमेंट्स नहीं करेगा, तो उन्हें लगता है कि लोग नहीं पढ़ेंगे। मुझे लगता है कि पॉजिटिविटी से कहीं ज्यादा निगेटिविटी फैली हुई है। मुझे लगता है कि पॉजिटिव खबरें ज्यादा होनी चाहिए।"

इस दिन किया था संन्‍यास का एलान

युवराज सिंह ने 10 जून, 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज को 2011 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 पारियों में 362 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया था। उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट भी चटकाए थे।

यह भी पढ़ें- बैट में स्प्रिंग है क्या? तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा के बल्ले को न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया चैक, मिली मायूसी

यह भी पढ़ें- 'कुछ भी हो सकता है', अभिषेक शर्मा ने बना लिया युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने का मन! 14 गेंदों पर फिफ्टी लगाने के बाद साफ किए इरादे