विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्मिथ के रोने के बाद अब दुनिया खुश हो जायेगी': आर अश्विन

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 06:15 PM (IST)

दुनिया सिर्फ आपको रूलाना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो दुनिया वाले संतुष्ट हो जायेंगे और इसके बाद वो खुश रहेंगे।

'स्मिथ के रोने के बाद अब दुनिया खुश हो जायेगी': आर अश्विन
'स्मिथ के रोने के बाद अब दुनिया खुश हो जायेगी': आर अश्विन

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने बॉल टेंपरिंग में एक साल के निलंबित किये गये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा कि, ‘दुनिया सिर्फ आपको रूलाना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो दुनिया वाले संतुष्ट हो जायेंगे और इसके बाद वो खुश रहेंगे।’

बॉल टेंपरिंग मामले पर अश्विन ने उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को इस मुद्दे को यहीं भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए। अश्विन ने स्मिथ की प्रेस कांफ्रेंस में उनके आंसू देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात लिखी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि, ‘दुनियावाले सिर्फ आपको रोते हुए देखना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो वो संतुष्ट हो जाते हैं और फिर खुश रहते हैं।

हमदर्दी केवल शब्द ही नहीं है, अब भी लोगों में यह सहानुभूति है। भगवान स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट को इससे बाहर निकलने की शक्ति दे।’ अश्विन ने वॉर्नर के लिये भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ और डेविड वॉर्नर को भी इससे बाहर निकलने के लिये ज्यादा शक्ति की जरूरत होगी, उम्मीद करता हूं कि उनका खिलाड़ी संघ उन्हें यह समर्थन उपलब्ध करवायेगा।’

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें