विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप बुमराह के साथ भी ऐसा करेंगे', मोहम्मद शमी को लगातार इग्नोर किए जाने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज का अगरकर पर फूटा गुस्सा

Published: Wed, 20 May 2026 06:19 PM (IST)

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। इसके बाद ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का एलान कर दिया है। टेस्ट टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को जमकर लताड़ लगाई है। जाफर का कहना है कि क्या वे जसप्रीत बुमराह के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करेंगे।

शमी लंबे समय से लाल गेंद की क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। अगरकर लगातार ये कहते रहे कि शमी फिट नहीं हैं लेकिन तेज गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला। इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब जाफर ने अगरकर को लताड़ लगाई है।

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर को लगाई लताड़

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अगरकर ने जो स्पष्टीकरण दिया है, वो बकवास है। यहां पर बात मोहम्मद शमी की हो रही है, किसी आम खिलाड़ी की नहीं। ये शमी का अपमान है। वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आपका कहना है कि वे सिर्फ टी20 के लिए फिट हैं। ये सिर्फ एक बहाना है। अगर आपको उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं करना है, तो साफ-साफ कह देना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे बंगाल को रणजी के सेमीफाइनल तक ले गए।"

जाफर ने अगरकर पर हमला जारी रखा और आगे कहा, "अगर बुमराह चोटिल हो जाते हैं और वापसी करते हैं, तो क्या आप उनके साथ भी इसी तरह का व्यवहार करेंगे। मोहम्मद शमी भी उनकी ही श्रेणी में आते हैं। उनके बारे में किसी भी इंटरनेशनल बल्लेबाज से पूछिए, तो वे उन्हें शीर्ष स्तर का गेंदबाज कहेंगे। भारत के लिए शमी ने जो योगदान दिया है, उसका ये अपमान है।"

शमी ने कब खेला था आखिरी मैच?

स्टार पेसर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। अगरकर लगातार ये तर्क दे रहे हैं कि शमी की फिटनेस नहीं है लेकिन खुद शमी कई बार इसको लेकर साफ कर चुके हैं कि वे पूरी तरह से फिट हैं।

यह भी पढ़ें- LSG के बॉलर को 'अब कहां गई पर्ची' वाला कमेंट देकर बुरी तरह फंसे Sunil Gavaskar, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने क्यों छोड़ी थी टेस्ट की कप्तानी? 'किंग' ने चार साल बाद खुद खोला सबसे बड़ा राज