Move to Jagran APP

वसीम अकरम के घर आई खुशी, तीसरी बार बने पिता

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम के घर एक बड़ी खुशी आई है। रविवार को वे तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी ऑस्ट्रेलियन पत्नी शनैरा अकरम ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि

By anand rajEdited By: Published: Mon, 29 Dec 2014 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 29 Dec 2014 12:29 PM (IST)
वसीम अकरम के घर आई खुशी, तीसरी बार बने पिता

मेलबर्न। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम के घर एक बड़ी खुशी आई है। रविवार को वे तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी ऑस्ट्रेलियन पत्नी शनैरा अकरम ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ।

loksabha election banner

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये बहुत ही खुशी की बात है कि वसीम अकरम तीसरी बार पिता बने हैं। बच्ची का जन्म मेलबॉर्न के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में हुआ। फिलहाल मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बच्ची का नाम ऐला रखा गया है।

वसीम अकरम की पत्नी शनैरा ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि, 'वसीम, मैं और हमारे बच्चे छोटी प्रिंसेस ऐला के जन्म से बहुत खुश हैं। मैं सभी का धन्यवाद भी करना चाहती हूं जिन्होंने हमारी बेटी के दुनिया में आने पर उसका स्वागत किया'।

अकरम के मैनेजर ने बताया कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तीसरी बार पिता बनने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके दोनों बच्चों के जन्म पर वे क्रिकेट खेल रहे थे। जबकि इस बार वे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री के लिए भारत में मौजूद थे। उन्हें जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वे छुट्टी लेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि वसीम अकरम पहले से ही दो बच्चों के पिता थे। ये दोनों बच्चे उनकी पहली पत्नी हुमा से थे। हुमा का देहांत पांच साल पहले हो गया था। अकरम के दोनों बेटों का नाम तैमूर और अकबर है। ये दोनों बच्चे क्रिसमस की छुट्टी पर ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद थे।

पढ़ेंः अजमल ने पाक टीम से नाम वापस लिया

पढ़ेंः युवराज का जलवा जारी, तीन मैचों में लगाया शतक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.