विराट कोहली ने 74th Independence Day पर किया शानदार ट्वीट, रोहित शर्मा ने भी दी बधाई
74th Independence Day भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उप कप्तान समेत तमाम क्रिकेटरों ने देशवासियों को आजादी दिवस की बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत आज अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। साल 1947 में 15 अगस्त को ही भारत को अंग्रेजी की गुलामी से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान और त्याग के बाद अंग्रोजों को भारत के बाहर निकालकर आजादी हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उप कप्तान समेत तमाम क्रिकेटरों ने देशवासियों को आजादी दिवस की बधाई दी है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारत की आजादी के 74 साल पूरे होने पर देशवासियो को बधाई दी। ट्विटर पर कोहली ने लिखा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे देश को ईश्वर का आशीर्वाद मिले और सभी देशवासियों को खासकर उन कभी को जो अपने घर से बाहर रह रहे हैं, हम सभी को सुरक्षित करने के लिए सामने खड़े होकर लड़ रहे हैं। जय हिन्द।"
Wishing everyone a Happy Independence Day! 🇮🇳 God bless our great nation and its countrymen especially the ones who are away from their families, fighting on the front lines to keep us safe. Jai Hind. pic.twitter.com/fhgzdUEF1G— Virat Kohli (@imVkohli) August 15, 2020
रोहित ने तिरंगा लिए के बच्चे की तस्वीर शेयर की जिसमें वह मैदान पर भारतीय पारी की शुरुआत करने जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
Wishing every Indian a happy #IndependenceDay 🇮🇳 Nothing like stepping out for your country. pic.twitter.com/T4jRfJs0Zq— Rohit Sharma (@ImRo45) August 15, 2020
टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक वीडियो शेयर करते हुए तमाम देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Happy Independence Day 🇮🇳#JaiHind pic.twitter.com/ai203UlQXd— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) August 15, 2020
वहीं आर अश्विन ने भी भारत की आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की। जालियां वाला बाग को याद करते हुए आज के दिन की शुभकामनाएं दी।
The Jallianwala bagh massacre made my heart cringe, the swadeshi movement made my heart swell in pride. We marched on to liberate ourselves in 1947 and we will march on to get over this pandemic soon enough. Happy Independence to day to the billion Indians. #IndependenceDay2020— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 15, 2020