विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Virat Kohli, मुझे कॉल करो!', अमेरिकी यूट्यूबर आईशोस्‍पीड के विकेट उखाड़ने की क्लिप सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Published: Tue, 05 May 2026 11:51 AM (IST)

इंटरनेट सनसनी आईशोस्‍पीड ने जोशीले अंदाज में विराट कोहली का नाम लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। अमेरिकी यूट्यूबर की यह क्लिप वायरल हो चुकी है।

आईशोस्‍पीड और विराट कोहली (Pic Credit - X)

आईशोस्‍पीड और विराट कोहली (Pic Credit - X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंटरनेट सनसनी आईशोस्‍पीड ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। इस बार उन्‍होंने क्रिकेट के बल्‍ले और गेंद से सनसनी फैलाई। आईशोस्‍पीड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्‍होंने जोशीले अंदाज में विराट कोहली को फोन करने की बात कही है।

यह क्लिप वेस्‍टइंडीज टीम के अभ्‍यास सत्र के दौरान शूट की गई है। दरअसल, क्लिप में दिखा कि वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्‍जारी जोसेफ गेंद डालने जाते हैं, लेकिन वो स्‍टंप्‍स पर निशाना बनाने से चूक जाते हैं। फिर गेंद आईशोस्‍पीड के हाथों में दिखी, जिन्‍हें स्‍टंप पर निशाना साधने का लक्ष्‍य दिया गया।

आईशोस्‍पीड ने स्‍टंप्‍स पर सीधा थ्रो जमाया। इसके बाद उन्‍होंने जो किया, वो सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गया। अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा, 'मैं महानतम हो सकता हूं। विराट कोहली, मुझे कॉल करो। आईसीसी मुझे कॉल करो, मुंबई क्रिकेट टीम, मुझे कॉल करो।' स्‍पीड ने वीडियो में चिल्‍लाकर कहा, 'विराट कोहली, आपको मुझे कॉल करने की जरूरत पड़ सकती है।'

कोहली के दीवाने स्‍पीड!

स्‍पीड के कंटेंट की पहचान बढ़ा-चढ़ाकर विश्‍वास जताना और ऊर्जा दिखाना है। भारतीय फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से फैला, जिससे कोहली की दुनियाभर में दीवानगी का पता चलता है। इस तरह स्‍पीड ने कोहली के प्रति अपनी चाहत को भी दिखाया। उनकी इरादा साफ था- कोहली का ध्‍यान खींचना।

वैसे, यह पहला मौका नहीं जब स्‍पीड ने खुद को पूर्व भारतीय कप्‍तान के साथ जोड़ा है। पहले वो मजाक में कह चुके हैं- 'मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हूं, वो मुझे विराट कोहली बुलाते हैं।'

कौन हैं आईशोस्‍पीड?

आईशोस्‍पीड के नाम से पहचाने जाने वाले अमेरिकी यूट्यूबर का असली नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर हैं। उनकी उम्र 21 साल है। वो यूट्यूबर होने के साथ-साथ स्‍ट्रीमर और रैपर के रूप में अपनी पेशेवर पहचान बना चुके हैं। दुनियाभर में स्‍पीड की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग हैं। उनके करीब 55 मिलियन सबस्‍क्राइबर्स हैं। स्‍पीड गेमिंग स्‍ट्रीम्‍स के कारण सबसे पहले चर्चाओं में आएं। फिर उन्‍होंने खेल और रियल वर्ल्‍ड कंटेंट तैयार करके नया कीर्तिमान स्‍थापित किया।

स्‍पीड महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के फैन हैं। क्रिकेट में भी उनकी दिलचस्‍पी बढ़ी है। उन्‍होंने भारत बनाम पाकिस्‍तान सहित कई मुकाबले देखें और अधिकांश देखने को मिला कि कोहली के प्रदर्शन पर भावुकता दर्शायी। एक बार फिर कोहली का नाम लेकर स्‍पीड ने खुद को क्रिकेट फैंस के दिल में बसाने का जरिया खोजा है।