विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक और वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को देना चाहिए मौका, पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 03:05 PM (GMT+05:30)

Ind vs NZ ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने ...और पढ़ें

कप्तान कोहली के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)
कप्तान कोहली के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने दूसरे लीग मैच में कीवी टीम के खिलाफ किसी भी हाल में जीत चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होगी। पाकिस्तान ने भारत को पहले ही मैच में 10 विकेट से हरा दिया था और इसके बाद ही टीम इंडिया अंकतालिका में काफी बुरी स्थिति में पहुंच गई थी। बहरहाल न्यूजीलैंड की टीम कमजोर नहीं है और उसके कम आंकने की गलती करना टीम इंडिया के लिए बहुत ही ज्यादा भारी पड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को कई पहलूओं पर ध्यान देने की जरूरत है और इसमें से सबसे अहम प्लेइंग इलेवन का चयन होगा। 

ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब टीम  इंडिया को अपनी अंतिम ग्यारह में किस तरह के बदलाव करने चाहिए इसके बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर ने बताया। अजहर ने कहा कि टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ अपने हर मजबूत शस्त्र के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को दो बदलाव करने की जरूरत है। अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं हैं तो उनकी जगह टीम में इन फार्म बल्लेबाज ईशान किशन को शामिल करना चाहिए तो वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह आर अश्विन को मौका देना चाहिए। 

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या इन दिनों ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और इसकी वजह से भारतीय टीम के पास गेंदबाजी में छठे विकल्प की कमी हो रही है तो वहीं बल्लेबाजी में भी वो ज्यादा भरोसेमंद साबित नहीं हो पा रहे हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और वो पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल था था। वहीं ईशान किशन अच्छी फार्म में हैं और उनके आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हो सकती है साथ ही साथ आर अश्विन के आने से टीम और संतुलित हो सकती है। वो गेंदबाजी को करेंगे ही साथ ही साथ वो बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.