विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: भारत के टी20 विश्व कप टीम से इन दो खिलाड़ियों के नाम गायब होने पर पूर्व चयनकर्ता हैरान

By Viplove KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 02:01 PM (GMT+05:30)

T20 world cup बोर्डे कहा संजू सैमसन को भी आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए चुना जाना चाहिए था। वह ...और पढ़ें

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (फोटो ट्विटर पेज)
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। मोहम्मद शमी को स्टैंड बाय और संजू सैमसन को बाहर रखे जाने पर कई पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाए हैं। पूर्व चयनकर्ता चंदू बोर्डे ने शमी को मुख्य टीम में जगह ना देने पर हैरानी जताई जबकि सैमसन का जगह ना बना पाना समझ से परे लगा। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर 13 नवंबर के बीच टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।

ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम पर प्रतिक्रिया देते हुए India tv से बोर्डे कहा, "संजू सैमसन को भी आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए चुना जाना चाहिए था। वह एक बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं और उनको होने से टीम को इसका काफी ज्यादा फायदा मिल सकता था।"

पंत और कार्तिक में कौन?

दिनेश कार्तिक और रिषभ पंत के बीच चयन पर उन्होंने कहा, "देखिए दिनेश कार्तिक एक बहुत ही कमाल के फिनिशर हैं तो वहीं पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में कई भी कुछ पहले से नहीं जान सकता। वो अपने अकेले दम पर पलक झपकते ही किसी भी मैच का नतीजा आपकी तरफ मोड़ सकते हैं। पंत इस लिहाज से आपके लिए पहली पसंद हो जाते हैं।"

कोहली का बल्लेबाजी क्रम क्या?

विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शतक जमाया था। इसके बाद से ही कई दिग्गजों ने उनसे इसी क्रम पर बल्लेबाजी कराने की सलाह दे डाली है। वहीं बोर्डे ने कहा, "हां, ये ठीक है कि विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए शतक जमाया लेकिन उनके लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करना ही सबसे ज्यादा सही है। इस जगह पर बल्लेबाजी करते हुए वह एक एंकर की भूमिका निभा सकते हैं।"