विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तानी PM शाहबाज शरीफ भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर अड़े, कहा- सोच समझकर लिया फैसला

Published: Thu, 05 Feb 2026 08:46 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि उनकी क्रिकेट टीम आगामी टी-20 विश्व कप में भारत के ...और पढ़ें

T20 World Cup IND vs PAK: भारत के खिलाफ 'बॉयकॉट' फैसले पर अड़े पाकिस्तानी PM

T20 World Cup IND vs PAK: भारत के खिलाफ 'बॉयकॉट' फैसले पर अड़े पाकिस्तानी PM

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ  ने एक बार फिर ये कंफर्म किया है कि उनकी सीनियर मेंस नेशनल क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी। ये जानकारी पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में दी है 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 

इससे पहले ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान ने ये एलान किया है कि वो भारत से मैच का बहिष्कार करेंगे। 

भारत के खिलाफ 'बॉयकॉट' फैसले पर अड़े पाकिस्तानी PM

दरअसल, इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम ने दोहराया कि वे इस मामले पर साफ रुख अपनाना चाहते हैं और भारत के साथ कोई खेल नहीं खेलेंगे।

उन्होंने आगे कहा, 

हमने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ़ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है और इसे सही फैसला बताया

-

पाकिस्तानी पीएम

भारत से मैच बॉयकॉट करने की जिद पर अड़ा पाकिस्तान

भारत को 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup 2026) के साथ ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। ग्रुप-स्टेज के इस मैच के बाद, दोनों टीमें फाइनल में भी एक-दूसरे के सामने हो सकती हैं, लेकिन बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत से मैच बॉयकॉट का नया ड्रामा शुरू किया है।

पाकिस्तान के भारत से मैच खेलने से इनकार करने के फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें चेतावनी भी दी थी, जिसमें उन्होंने एक ग्लोबल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने के फैसले के नतीजों पर चिंता जताई थी और इसे निष्पक्षता, ईमानदारी और प्रतिस्पर्धी संतुलन के सिद्धांतों के खिलाफ बताया था।  

हालांकि, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया से ये कंफर्म होता है कि बॉयकॉट का फैसला PCB चीफ मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, ये उनके ICC के "दोहरे मापदंडों" वाले बयान से जुड़ा है, जिसमें बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था।

बता दें कि बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से हटा दिया गया था क्योंकि उनकी सरकार ने टीम को भारत जाने की इजाजत देने से मना कर दिया था, जहां उनके मैच होने थे। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से ये मांग भी की थी कि बांग्लादेश के मैच को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए, लेकिन उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया ऑफिस में आई, 4 सेमीफाइनलिस्ट पर हुई बड़ी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें- 'हम भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेंगे', शहबाज शरीफ ने दोहराया बहिष्कार का फैसला