विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर टूटा इस खिलाड़ी का दिल, सोशल मीडिया पर हिटमैन के लिए शेयर किया खास मैसेज

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Sun, 17 Dec 2023 11:01 AM (IST)

क्रिकेट जगत में एक कदम ने शुक्रवार रात को सनसनी मचा दी। आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने लीग के ...और पढ़ें

टीम के खिलाड़ी ने भी सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन शेयर किया। फोटो- एक्स से साभार
टीम के खिलाड़ी ने भी सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन शेयर किया। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. क्रिकेट जगत में एक कदम ने शुक्रवार रात को सनसनी मचा दी
  2. मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव से हर तरफ उदासी है
  3. ऐसे में अब टीम के खिलाड़ी ने भी सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन शेयर किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav reaction after Hardik become Captain of MI: क्रिकेट जगत में एक कदम ने शुक्रवार रात को सनसनी मचा दी। आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने लीग के 17 वें सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान चुना है।

सूर्या हैं निराश-

ऐसे में हर तरफ एक अलग गुस्सा है। हालांकि टीम के कुछ खिलाड़ी भी रोहित की कप्तानी छोड़ने पर ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं और अब इन्हीं में से एक हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव। टीम के कप्तान के चुनाव के बाद सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक टूटे हुए दिल की इमोजी को शेयर किया। ऐसे में रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्या भी काफी निराश हैं। 

फैंस में रोष-

बता दें कि रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद से फैंस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप जलाकर अपना विरोध जताया। साथ ही मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग पोस्ट से भी फैंस रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर अपना रोष जाहिर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Mumbai Indians ने बांधे पूर्व कप्तान की तारीफों के पुल, 'Rohit Sharma' का वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

रोहित ने पांच बार बनाया चैंपियन-

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल की चैंपियन बनीं। वहीं, पिछले दो सालों से हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी के गठन के बाद से ही गुजरात टाइटंस के साथ कप्तान के रूप में खेल रहे हैं, लेकिन इस साल ऑक्शन से पहले पांड्या ने अपनी पुरानी टीम में वापसी की। पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को एक बार 2022 में चैंपियन बनाया और दूसरी बार 2023 में फाइनल में चेन्नई से टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें:- MI ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! नहीं शांत हो रहा Rohit के फैंस का गुस्सा, सड़कों पर निकलकर कर रहे विरोध