विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम घबराए हुए...,' सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की बढ़ गई थी धड़कनें; सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा

Published: Mon, 02 Mar 2026 12:06 AM (IST)

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच के ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

HighLights

  1. भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

  2. संजू सैमसन ने खेली 97 रनों की पारी

  3. सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और टॉप-4 में जगह बनाई। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि टीम ने शानदार खेल दिखाया और उन्हें इसी तरह के मैच की उम्मीद थी। सूर्या का मानना है कि 200 रनों का लक्ष्य यहां के हिसाब से अच्छा है।

विंडीज ने कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इससे पहले टीम इंडिया ने कभी भी 180 से अधिक रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था। ऐसे में भारत ने 196 रनों का स्कोर हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इस मैच के बाद सूर्या ने टीम की रणनीति का भी खुलासा किया।

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सूर्या ने कहा, "मैच जीतने के बाद ये बहुत अच्छा एहसास है। ये मैच क्वार्टरफाइनल जैसा था। लड़कों ने जिस तरह से जज्बा दिखाया, वो शानदार था। मेरा हमेशा से ही मानना है कि सब्र करने वालों और अच्छे लोगों को अच्छी चीजें ही मिलती हैं। ये सब उस मेहनत का नतीजा है, जो लड़कों ने खेलते हुए नहीं बल्कि बाहर रहते हुए की थी और आज उसी का फल मिल रहा है। मुझे लगता है कि सभी गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की।"

सूर्या ने आगे कहा, "हमें पता था कि 200 का स्कोर यहां पर अच्छा होने वाला है। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर सही तरीके से आ रही थी। हमारी योजना थी कि मैच को अंत तक ले जाएं और हम यहां पहुंचकर बहुत खुश हैं। पहले मैच से ही हमने जिस तरह का खेल दिखाया है, हम यहां तक पहुंचने के लायक थे। हालांकि, हम अभी इसके बारें में नहीं सोचेंगे। हम फ्लाइट पकडेंगे, मुंबई पहुंचेगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है। हम अभी थोड़ा घबराए हुए हैं, पेट में थोड़ी बेचैनी है लेकिन आप इसे कैसे संभालते हैं, यही मायने रखता है।"

संजू सैमसन के दम पर भारत की जीत

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे। भारत को सेमीफाइनल में अगर क्वालीफाई करना था, तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में अपने इतिहास का सबसे बड़े स्कोर को चेज करना था। सूर्या एंड कंपनी इसको अंजाम दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन जीत के नायक रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। इसी के साथ भारत ने 5 विकेट से मुकाबले में जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: जिस मैदान पर कभी बनी थी चैंपियन, 10 साल बाद वहीं वेस्टइंडीज को मिली सबसे दर्दनाक हार; इंडिया ने यूं तोड़ा सपना

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने मचाया तहलका, एक ही पारी से विराट-रोहित के रिकॉर्ड किए ध्वस्त