विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील गावस्कर ने बताया, कब तक सीनियर खिलाड़ियों को मिलता रहना चाहिए मौका

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 12:47 PM (IST)

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों को तब तक मौका मिलता रहना चाहिए जब तक कि ...और पढ़ें

Ajinkya Rahane और Cheteshwar Puajara (फोटो AFP)
Ajinkya Rahane और Cheteshwar Puajara (फोटो AFP)

जोहानिसबर्ग, पीटीआइ। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने उन पर दिखाए गए भरोसे को मोल चुकाया है। गावस्कर ने कहा है कि युवा प्रतिभाओं से उत्साहित होना आसान है, लेकिन टीम को अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाना जारी रखना चाहिए, जब तक कि वे बुरी तरह से आउट नहीं हो रहे हैं। खराब प्रदर्शन के बाद, पुजारा और रहाणे की जोड़ी ने जोहानिसबर्ग में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतक जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "टीम ने अनुभव और अतीत में उन्होंने जो किया है, उसके कारण उनका समर्थन किया है। उन्हें विश्वास था कि वे अच्छी तरह से वापसी करेंगे और उन्होंने किया। कभी-कभी हम अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर थोड़ा सख्त हो सकते हैं, क्योंकि आपके पास रोमांचक युवा खिलाड़ियों की कतार है और हम सभी उन्हें थोड़ा सा एक्सपोजर देखना चाहते हैं, लेकिन जब तक ये सीनियर खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं और खराब तरीके से आउट नहीं हो रहे हैं, तब तक मुझे लगता है कि हमें उन पर विश्वास दिखाना चाहिए।"

भारतीय टीम नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना जोहानिसबर्ग में खेलने उतरी थी। विराट कोहली चोट के चलते आखिरी समय पर टीम से बाहर हुए थे। ऐसे में केएल राहुल ने टीम की कप्तानी और टीम मैच हार गई। हैरान करने वाली बात ये रही कि विराट कोहली के बिना पहली बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद जब भी टीम इंडिया किसी अन्य कप्तान के तहत खेली है तो मुकाबला जीता है या फिर ड्रा रहा है, लेकिन पहली बार टीम को हार मिली है। यहां तक कि जोहानिसबर्ग में भी पिछले मैच भारत ने हारे नहीं थे।