विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को रिटायरमेंट से पहले दिया टारगेट, 'हिटमैन' से की भावुक अपील

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:45 PM (IST)

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा से भावुक अपील की है कि वे संन्यास लेते समय अपनी उम्र से अधिक वनडे शतक बनाएं।

सुनील गावस्कर-रोहित शर्मा

सुनील गावस्कर-रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से खास अपील की है। गावस्कर का कहना है कि रोहित जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लें, तो उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से अधिक हो। गावस्कर ने अपना भी उदाहरण दिया और बताया कि वे जब रिटायर हुए, तो उनके टेस्ट में शतकों की संख्या उनकी उम्र से अधिक न हो।

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार पारी खेली। हिटमैन ने 92 रनों की पारी खेली लेकिन वे शतक लगाने से चूक गए। रोहित ने दूसरे मैच में शतक लगाया और गावस्कर को उम्मीद थी कि वे तीसरे मैच में सेंचुरी लगाएं, जिससे उनके शतकों की संख्या 36 हो सके। हालांकि, रोहित एक शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए, जिससे गावस्कर निराश हो गए।

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर की बात

गावस्कर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, "रोहित 92 रनों पर आउट हो गए। मैं निराश था कि वे शतक नहीं बना पाए। हो सकता है कि वर्ल्ड कप 2027 के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दें। जब वे क्रिकेट छोड़ने का फैसला करेंगे, तो मैं पर्सनली चाहता हूं कि जब वो संन्यास ले, तो उसके वनडे शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज्यादा हो। अगर ऐसा होता है, तो ये दिखाता है कि उस खिलाड़ी करियर कैसा रहा है? उसने अपना कैसा स्टैंडर्ड बनाए रखा है।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "इस वजह से मैं चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचे। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के आखिरी सालों में मैं जितने शतक बनाना चाहता था, उतने नहीं बना पाया। मैं तीन बार 90+ पर आउट हुआ। अगर मैंने वो शतक बना लिए होते, तो मेरे उम्र के बराबर सेंचुरी होती, जो कि 38 होती।"

रोहित शर्मा का वनडे करियर

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे मैच में शतक लगाया लेकिन तीसरे मैच में सैकड़ा जड़ने से चूक गए। रोहित ने अब तक अपने करियर में कुल 291 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.27 की बेहतरीन औसत के साथ 12120 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें- 'विराट का नंबर उसे मिलना चाहिए', वसीम जाफर ने बताया कौन होगा कोहली का परफेक्ट रिप्लेसमेंट? नाम लेकर सभी को चौंकाया

यह भी पढ़ें- क्रिकेट से लेकर हॉकी तक, एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड