विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Shubman Gill के खराब शॉट सेलेक्शन पर भड़के Sunil Gavaskar, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Published: Fri, 26 Jan 2024 08:55 PM (IST)

शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में एकबार फिर नाकाम रहे। गिल ...और पढ़ें

IND vs ENG: शुभमन गिल पर जमकर भड़के सुनील गावस्कर।
IND vs ENG: शुभमन गिल पर जमकर भड़के सुनील गावस्कर।

HighLights

  1. शुभमन गिल पर जमकर बरसे सुनील गावस्कर
  2. पहले टेस्ट में महज 23 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल (Shubman Gill) पहले टेस्ट में एकबार फिर अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने। गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। पिछले एक साल में गिल इसी तरह से दमदार आगाज करने के बावजूद अपना विकेट गंवाते चले आ रहे हैं। इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में खराब शॉट सेलेक्शन को लेकर शुभमन की जमकर क्लास लगाई है।

गिल पर भड़के गावस्कर

सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल के आउट होते ही कमेंट्री बॉक्स में भारतीय बल्लेबाज को आड़े हाथों लिया। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, "वह (शुभमन गिल) किस तरह का शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे? कोई इस बात को समझ पाता अगर शुभमन गिल इस शॉट को हवा में खेलने की कोशिश करते, लेकिन यह एक सिर्फ खराब ऑन डाइव था। उन्होंने इतनी कड़ी मेहनत की और फिर ऐसा शॉट खेलकर आउट हो गए।"

टेस्ट में गिल का हाल बेहाल

शुभमन गिल का हाल टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल से बेहाल है। गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना आखिरी शतक या अर्धशतक 9 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। इसके बाद से गिल पिछली 10 पारियों में एक बार भी पचास का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद में Team India ने गेंद के बाद बल्ले से मचाया कोहराम, दो बैटर्स ने जड़े अर्धशतक, भारत ने मैच में कसा शिकंजा

लास्ट 10 इनिंग्स में भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 173 रन बनाए हैं। गिल शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं, लेकिन हर बार क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट गंवा दे रहे हैं।

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

भारतीय टीम पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 427 रन लगा दिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम की बढ़त 175 रन की हो चुकी है। रविंद्र जडेजा 81 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ अक्षर पटेल 35 रन बनाकर दे रहे हैं। दोनों के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले केएल राहुल ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की दमदार पारी खेली।