'पूर्व कप्तान होने के बावजूद धौनी के साथ विराट ने नहीं किया खराब बर्ताव'
विराट ने धौनी का हमेशा सम्मान किया है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। गांगुली ने खुशी जताते हुए कहा कि वो जिस तरह के टीम के खिलाड़ियों को अपने साथ लेकर चलते हैं साथ ही उन पर भरोसा दिखाते हैं वो शानदार है। इसके अलावा विराट ने पूर्व कप्तान धौनी के लिए जो किया है वो सबसे लिए सीखने की चीज है। ऐसा कम ही देखने के मिलता है कि वर्तमान कप्तान पूर्व कप्तान का इतना ख्याल रखता है। अमूमन होता ये है कि टीम के पूर्व कप्तान को दरकिनार कर दिया जाता है लेकिन विराट एक मिसाल हैं और उन्होंने ऐसा नहीं किया है। वो मेरे हिसाब से बेहतरीन कप्तान हैं।
सौरव ने विराट के बारे में कहा कि उन्होंने धौनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताया है वो अपने आप में बेहतरीन है। वो सबको साथ लेकर चलते हैं। जब तक विराट टीम इंडिया के कप्तान हैं मुझे इस टीम से काफी उम्मीदें रहेंगी। गांगुली ने कहा कि विराट नो रेहित शर्मा पर भी काफी भरोसा जतया है। दक्षिण अफ्रीका दौरान रोहित शर्मा के लिए काफी खराब रहा था। एक शतक के अलावा उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही थी। टेस्ट, वनडे या फिर टी 20 तीनों ही सीरीज में वो साधारण स्तर के रहे। वो हर बार एक ही तरह से आउट होते रहे। रबादा और डाला नेे रोहित को बार-बार अपना आसान शिकार बनाया लेकिन इन सबसे बावजूद विराट का भरोसा रोहित शर्मा पर पूरी तरह से कायम है।
विराट टीम के किसी भी खिलाड़ी की आलोचना होती है तो उस मुश्किल धड़ी में भी उनके साथ खड़े होते हैं। धौनी की भी कई बार खूब आलोचना हुई लेकिन विराट ने हमेशा उनके सपोर्ट किया। यही नहीं टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी धौनी की जमकर तारीफ की। शास्त्री ने तो यहां तक कह दिया कि धौनी को वनडे क्रिकेट पारूप में दुनिया के महानतम क्रिकेटर के रूप में याद किया जाएगा। धौनी का विकल्प कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से वो सिमित प्रारूम में अब भी टीम का अहम हिस्सा हैं। विराट ने टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी उन पर अपना भरोसा लगातार कायम रखा है और उन्हें टीम में खेलने का मौका दे रहे हैं।