विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं थम रही शुभमन गिल की कमेंटबाजी, कोलकाता से हार के बाद अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक!

Published: Sun, 17 May 2026 12:31 PM (IST)

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता से हार के बाद अपनी ही टीम पर तंज कसा है। गिल ...और पढ़ें

शुभमन गिल ने किया अपनी ही टीम पर कमेंट

शुभमन गिल ने किया अपनी ही टीम पर कमेंट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल-2026 में मैदान के अंदर तो छा ही रहे हैं, मैदान के बाहर भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियों में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने के बाद उन्होंने दोनों टीमों पर तंज कसा था। अब जब उनकी टीम हारी है तो भी गिल रुके नहीं। उन्होंने अपनी ही टीम का मजाक बना दिया।

गिल की कप्तानी वाली गुजरात को शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिस पर उन्होंने अपनी टीम पर तंज भी कसा है।

इस बात का उड़ाया मजाक

कोलकाता के खिलाफ गुजरात को 29 रनों से हार मिली। मैच के बाद गिल ने कहा कि उनकी टीम की फील्डिंग काफी खराब रही जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। गुजरात के खिलाड़ियों ने इस मैच में कई कैच छोड़े। इसी बात को लेकर गिल ने पोस्ट किया है। गिल ने दो फोटो पोस्ट की हैं जिसमें एक में वह दिखाई दे रहे हैं और दूसरे में टीम है। इन फोटो के साथ गिल ने कमेंट लिखा, "हम अगला वाला कैच करेंगे।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

ऐसा रहा मैच

कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। गुजरात की टीम पूरे 20 ओवरों के बाद चार विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से गिल ने 85 रनों की पारी खेली। सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए। जोस बटलर ने 57 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। कोलकाता के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों पर चार चौके 10 चौकों की मदद से 93 रन बनाए।

मैच के बाद गिल ने टीम की फील्डिंग को हार का जिम्मेदार बताया और कहा कि उनकी टीम जीत की हकदार नहीं थी। हालांकि, इस हार के बाद भी गुजरात प्लेऑफ की रेस में आगे है। उसका प्लेऑफ में जाना लगभग तय है।

यह भी पढ़ें- 80,000 रुपये में बिके आईपीएल टिकट, जमकर हो रही है ब्लैक मार्केटिंग; दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ के लिए RCB के 99.6% तो KKR के मौके 10% बढ़े; दिल्ली की किस्मत दांव पर