MS Dhoni Retirement: शोएब अख्तर ने धौनी के संन्यास पर बनाया वीडियो, कहा- एक जमाने का नाम MS Dhoni
MS Dhoni Retirement News पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी धौनी के संन्यास की खबर मिलने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया और कहा एक जमाने का नाम था एमएस धौनी ।
नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार 15 अगस्त का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही याद रखा जाएगा। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। धौनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने इस फैसले से पूरी दुनिया को अवगत कराया। पूर्व कप्तान के इस फैसले के बाद उनके शानदार करियर के लिए बधाई देने वालों का तांता लग गया।
पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी धौनी के संन्यास की खबर मिलने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने धौनी को शानदार कप्तान, बेहतरीन फिनिशर और कमाल का इंसान बताया। उनका कहना था कि भारत को बुलंदियों पर ले जाने वाले धौनी जैसे हैं उनको वैसे ही रहना चाहिए।
A man, an era, a person who changed the way the sport was played. We call him Mahendra Singh Dhoni. #DhoniRetires #mahendrasinghdhoni #Dhoni
Watch the full video here https://t.co/jLtVsfjejG" rel="nofollow pic.twitter.com/hcdVi6F8MT— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) August 15, 2020
"एक जमाने का नाम, एक मैच फिनिशर का नाम और एक विनम्र इंसान का नाम जो बहुत ही बेहतरीन इंसान है एमएस धौनी ने संन्यास ले लिया। उनका करियर बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने हिन्दुस्तान को बड़ी बुलंदियों पर पहुंचाया। वह एक बहुत ही लाजवाब कप्तान रहे और इसके साथ ही वह बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।"
MS Dhoni ने 15 अगस्त को ही क्यों कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, जानिए कारण
साल 2007 में युवा टीम को कप्तान बनाए गए धौनी ने शानदार कप्तान से टीम को पहला टी20 विश्व कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती और फिर उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव आया। साल 2011 में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप को जीतकर उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी की हैट्रिक पूरी की। आईसीसी के तीन बड़े खिताब जीतने वाले एमएस धौनी दुनिया के अकेले कप्तान हैं।
"धौनी आप बहुत ही अच्छे क्रिकेटर रहे, आप बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और उतने ही अच्छे पारिवारिक इंसान भी। आपको आगे की सभी चीजों के लिए बहुत शुभकामनाएं। बिल्कुल मत बदलना आप जैसे थे बिल्कुल वैसे ही रहना। संन्यास के बाद आपको बाकी की सभी चीजों के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।"
तस्वीरों के जरिए देखिए MS Dhoni के जमीं से आसमान छूने तक की कहानी