विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफरीदी का खुलासा, चोटिल शाहीन अपने पैसे पर लंदन गए थे, होटल का खर्च खुद उठाया, पीसीबी ने कुछ नहीं किया

By Viplove KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 01:20 PM (GMT+05:30)

शाहीन ने कहा सब उन्होंने अपनी जेब से खर्च किया था चाहे डॉक्टर से मुलाकात करना हो होटल हो या ...और पढ़ें

शाहीन शाह के साथ शाहिद अफरीदी (डिजाइन फोटो)
शाहीन शाह के साथ शाहिद अफरीदी (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी ना किसी वजह से अक्सर ही चर्चा में आ जाता है। अब बोर्ड पर खिलाड़ियों का ध्यान ना रखने का आरोप लगाया गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक टीवी चैनल पर बताया कि चोटिल होने के बाद अपनी जेब से पैसे खर्च कर शाहीन ने इलाज करवाया।

शाहिद बोले, "जब मैं शाहीन के बारे में बात करता हूं तो वो इंसान खुद ही इंग्लैंड गया था। अपनी टिकट को उन्होंने अपने पैसे से खरीदी थी, होटल में रुकने के लिए भी खुद के पैसे खर्च किए थे। मैंने उनके लिए डॉक्टर का इंतजाम किया था, जब जाकर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया था। पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने कुछ भी नहीं किया था, यह सबकुछ उन्होंने अपने आप ही किया था।"

श्रीलंका के दौरे पर एशिया कप से पहले शाहीन को चोट लगी थी। इसकी वजह से वह एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और अब वह चोट के बाद वापसी करते हुए विश्व कप टीम में शामिल होने में कामयाब रहे हैं।

शाहिद ने साफ कहा कि चोट से उबरने के क्रम में लंदन जाने, वहां ठहरने और डॉक्टर तक का खर्च शाहीन ने खुद उठाया। उन्होंने कहा, "सब कुछ उन्होंने अपनी जेब से खर्च किया था, चाहे डॉक्टर से मुलाकात करना हो, होटल हो या फिर खाने का खर्च। जहां तक मुझे पता है कि जाकिर खान ने उनके साथ सिर्फ एक या दो बार बात की थी बस इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया।"

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, हैदर अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहीन अफरीदा, आसिफ अली, शान महमूद, उस्मान कादिर

रिजर्व खिलाड़ी

फखर जमां, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी