दीवाली से पहले युवराज ने दे दिया ऐसा संदेश कि गुस्सा हो गए फैंस
युवी के इस संदेश के बाद क्रिकेट फैंस को आया गुस्सा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने दिवाली को लेकर एक ऐसा संदेश दे दिया जिसके बाद क्रिकेट फैंस में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। दिवाली पास ही है और इसे लेकर देश का हर नागरिक उत्साहित है और ऐसे में युवी का ये संदेश लोगों का भा नहीं रहा। हालांकि युवी ने जो संदेश दिया है वो अच्छा है।
युवराज सिंह ने अपने सोशल साइट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि पटाखे ना जलाएं। उन्होंने कहा कि इस दिवाली पटाखे मत जलाइए प्लीज। मैं पिछले वर्ष अपने घर से नहीं निकल पाया था। हवा में काफी मात्रा में पोल्यूशन था। पटखों से हवा दूषित हो जाती है और ये कई लोगों के लिए खतरनाक है। इस दिवाली आप खूब मस्ती करो, झप्पियां डालो, पत्ते खेलो, मिठाइयां खाओ लेकिन पटाखे मत चलाओ। इससे हमारा दिल जलेगा। पिछले वर्ष जब छोटे-छोटे बच्चे मास्क लगाकर घूम रहे थे तो बहुत खराब लग रहा था। मुझे भी खराब लगा और आपको भी खराब लगा होगा। इसकी जिम्मेदारी हम सबको लेनी होगी।
Say no to crackers, let’s celebrate a pollution free Diwali 🙏 #saynotocrackers #pollutionfree pic.twitter.com/l1sotpKizM— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 8, 2017
इसमें कोई शक नहीं कि युवी ने जो संदेश दिया है वो हम सबके हित में हैं और इस बात में सच्चाई भी है लेकिन कुछ लोगों को उनका ये संदेश पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने उनके इस संदेश की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने जमकर इसकी बुराई भी की है। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि जब आप वर्ल्ड कप सेरेमनी में पटाखे जलाते हैं तब क्या पोल्यूशन नहीं दिखता। लोगों ने कहा कि दूसरों को समझाने से पहले खुद के अंदर झांक कर देखें। कुछ लोगों ने कहा कि आपको क्रिकेट प्लास्टिक के बैट और बॉल से खेलनी चाहिए क्योंकि अभी जो बल्ला बनता है वो लकड़ी से बनता है। बहुत से पेड़ इसके लिए काटे जाते हैं। साथ ही गेंद के लिए भी जानवरों के खाल का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर भी रोक लगनी चाहिए।
फैंस यही नहीं रुके उनका कहना था कि आप अपने घर को बंद करके दिवाली मनाएं। सबको दिवाली पर ही प्रदुषण नजर आता है। हर मैच के बाद जो पटाखे जलते हैं उससे क्या ऑक्सीजन निकलती है।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें