विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सचमुच लाजवाब थी', वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए 'क्रिकेट के भगवान', तारीफ में कह गए बहुत कुछ

Published: Wed, 27 May 2026 10:57 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए।

वैभव ने खेली 97 रन की पारी।

वैभव ने खेली 97 रन की पारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए। राजस्‍थान रॉयल्‍स के सलामी बल्‍लेबाज ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में कमाल की बल्‍लेबाजी की। 15 साल के बल्‍लेबाज ने 334.48 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्‍के जड़े। इस दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी वैभव की इस पारी के फैन हो गए। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी ज्‍यादा खास बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी फ्रीडम के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। वह पारी सचमुच लाजवाब थी!

 

 

पहली बार प्‍लेऑफ खेल रहे

पहली बार आईपीएल प्‍लेऑफ खेल रहे वैभव ने बेखौफ अंदाज मे बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने पैट कमिंस के एक ओवर में सिक्‍स की हैट्रिक लगाई। वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्‍स लगाने वाले बल्‍लेबाज बने। इस मामले में उन्‍होंने क्रिस गेल को पछाड़ा। गेल ने 30 गेंदों पर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था। वह इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर हवाई फायर करने के प्रयास में वैभव कैच आउट हुए।

 

 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स

  • वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्‍स (2026)
  • क्रिस गेल: 59 सिक्‍स (2012)
  • आंद्रे रसेल: 52 सिक्‍स (2019)
  • अभिषेक शर्मा: 43 सिक्‍स (2024)

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने एलिमिनेटर में मचाई तबाही, शतक जड़ने से चूके फिर भी बना दिए 11 रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने IPL के रिकॉर्ड्स को तोड़-मरोड़कर रख दिया, प्‍लेऑफ इतिहास में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक