रोहित शर्मा का ट्वीट, यह मुश्किल वक्त, धरती माता का निकाला खास उपाय
कोरोना की वजह से दुनियाभर में शहरों को लॉक डाउन किया जा रहा है। भारत में भी रविवार को जनता कर्फ्यू घोषित किया गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को अपने सोशल आकाउंट पर कोरोना वायरस से बढ़े खतरे को लेकर एक खास संदेश दिया। उन्होंने कोरोना को धरती माता का खुद को स्वस्थ करने के लिए निकाला उपाय बताया। कोरोना की वजह से दुनियाभर में शहरों को लॉक डाउन किया जा रहा है। भारत में भी रविवार को जनता कर्फ्यू घोषित किया गया था।
रोहित शर्मा ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन ट्विटर पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह जो पूरी दुनिया में लॉकडाउन हो रहा है यह कुछ और नहीं बल्कि तकलीफ झेल रही धरती मां ने अपने आप को स्वस्थ करने के लिए यह रास्ता निकाला है।
pic.twitter.com/duoaJrUcXg— Rohit Sharma (@ImRo45) March 22, 2020
रोहित ने लिखा, "हालांकि यह बेहद ही मुश्किल और तकलीफ वाला समय है, धरती मां ने खुद को स्वस्थ करने के लिए यह रास्ता निकाला है। हमारे ग्रह ने यह जता दिया है कि छोटे से समय में हमारे लाइफ स्टाइल में बदलाव से क्या बदल सकता है। हम हमेशा ही इस बात की चिंता करते रहते हैं कि कहीं बिगडते वातावरण को बेहतर करने के लिए देर तो नहीं हो गई लेकिन धरती माता ने हमें यह समझा दिया है कि हम सभी चीजों को वापस से ठीक कर सकते हैं। उनको स्वस्थ होने में सहायता प्रदान कर सकते हैं अगर हम सभी एक साथ होकर यह काम करें।"
World Health Organaizasion ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। पूरी दुनिया में इस वायरस से 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में इसकी संख्या 300 से ज्यादा हो चुकी है।