विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये मेरे लिए बहुत जरूरी है', विश्व कप 2027 में क्यों खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा? हिटमैन ने बताई पूरी सच्चाई

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

रोहित शर्मा ने विश्व कप 2027 को लेकर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि ये वर्ल्ड कप जीतना ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि वे वर्ल्ड कप जीतने का एहसास फिर से महसूस करना चाहते हैं। रोहित ने विश्व कप को लेकर खुलकर बात की है। हिटमैन का मानना है कि उन्होंने लंबे समय बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और जो एहसास हुआ, उसे वे 2027 में फिर से महसूस करना चाहते हैं।

गौरतलब हो कि रोहित को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान उनके संन्यास की खबरें सामने आईं थी। हालांकि, लॉर्ड्स में रोहित ने शतक जड़ इन अफवाहों पर विराम पर लगा दिया था। इसके बाद विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने सेंचुरी ठोकी और अब विश्व कप को लेकर बात की है।

रोहित शर्मा ने विश्व कप को लेकर की बात

रोहित ने विश्व कप को लेकर जियोस्टार से बातचीत की है। उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कहूंगा कि आने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना बहुत ही शानदार होगा। मैं अभी इसके बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना खास एहसास होता है। मैंने टी20 फॉर्मेट में इसे दो बार अनुभव किया है। 2007 में मैं मात्र 20 साल का था। ये एक बड़ा टूर्नामेंट है और अपने करियर के एक साल के भीतर जीतना बड़ी बात थी। इसके बाद हमने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और फिर 11 साल ऐसा रहा, जब हम कोई भी आईसीसी टाइटल नहीं जीत सके।"

हिटमैन ने आगे कहा, "जब हमने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता तो एहसास हुआ कि ये कितना जरूरी था। वो एहसास अभी तक मेरे अंदर है। मुझे पता है कि वर्ल्ड कप जीतने पर कैसा लगता है और मैं उस एहसास को फिर से जीना चाहता हूं। हमने जो मजा किया, वो शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।"

मैं मेहनत कर रहा हूं और फिट रहना चाहता हूं: रोहित शर्मा

रोहित ने विश्व कप पर बात करते हुए कहा, "मैं बस यही चाहता हूं कि खुद को 2027 विश्व कप तक फिट बनाए रखूं। मैं मेहनत कर रहा हूं और हर टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य अब मेरे सामने है और मैं उसे अच्छे से करना चाहता हूं। अभी से अगले साल अक्टूबर के बारे में सोचना सही नहीं होगा। इस वजह से मेरी कोशिश है कि मैं अभी पर ध्यान दूं। हर चुनौती को पार करता रहूं और आगे बढ़ता रहूं।"