Move to Jagran APP

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ी के लिए हुए इमोशनल, कहा- बहुत याद आएंगे

आइपीएल खिताब 5 बार जीत चुकी मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने एक साथी खिलाड़ी को लेकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने इमोशन को जाहिर करते हुए लिखा कि हम आपको काफी मिस करेंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 04:08 PM (IST)
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ी के लिए हुए इमोशनल, कहा- बहुत याद आएंगे
मुंबई इंडियंस की टीम जश्न मनाते हुए (फाइल फोटो)

मुंबई, एएनआइ। मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, हमारी टीम लसिथ मलिंगा को काफी मिस करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने आइपीएल 2021 के लिए लसिथ मलिंगा को रिटेन नहीं किया था और इसके बाद बुधवार को उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। हालांकि मुंबई इंडियंस की तरफ से साफ किया गया कि, मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की इच्छा जाहिर की थी और इसी वजह से उन्हें अगले सीजन के लिए टीम ने रिटेन नहीं किया। 

loksabha election banner

रोहित शर्मा ने लसिथ मलिंगा के साथ की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, क्रिकेट के खेल ने एक बेहतरीन खिलाड़ी को देखा। एक सच्चा मैच जीतने वाला खिलाड़ी, हम उन्हें काफी मिस करेंगे। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वहीं लसिथ मलिंगा की तरफ से रिटायरमेंट की घोषणा किए जाने के बाद मुंबई इंडियंक की तरफ से इमोशनल संदेश पोस्ट किया गया। मुंबई की टीम ने मलिंगा को कई यादगार लम्हा देने के लिए धन्यवाद कहा। मुंबई की तरफ से मलिंगा के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कहा गया कि, आपने हमें 170 मौके सेलीब्रेट करने के लिए दिए। मलिंगा आइपीेएल में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

आपको बता दें कि बुधवार को मुंबई कि टीम ने लसिथ मलिंगा समेत सात खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जिसमें नाथन-कुल्टर-नाइल व जेम्स पैटिनसन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इस फ्रेंचाइजी ने कोर ग्रुप को रिटेन किया। अब मुंबई की टीम में 18 खिलाड़ी हैं और उनके पास 7 स्थान हैं जिसमें वो आइपीएल 2021 की मिनी निलामी में भरने की कोशिश करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.