विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

"Hardik के साथ खेलने से..." MI की कप्तानी से हटाने पर Rohit Sharma के बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Sat, 16 Dec 2023 02:50 PM (IST)

शुक्रवार शाम जब यह खबर सामने आई कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है तो ...और पढ़ें

रोहित के बचपन के कोच ने कप्तानी पर बात की। फोटो- एक्स से साभार
रोहित के बचपन के कोच ने कप्तानी पर बात की। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. रोहित के मुंबई की कप्तानी छोड़ने से सब तरफ सन्नाटा था
  2. रोहित की जगह अब हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया गया
  3. रोहित के बचपन के कोच ने कप्तानी पर बात की

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Childhood Coach of Rohit Sharma on MI captaincy: शुक्रवार शाम जब यह खबर सामने आई कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है तो हर तरफ सन्नाटा था। रोहित शर्मा के फैंस पूरी तरह से हैरान थे।

एमआई के फैंस हुए नाराज-

ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिकिया जताई। मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। ऐसे में अब रोहित शर्मा किस आईपीएल टीम के साथ खेलेंगे यह भी एक बड़ा सवाल है।

क्या बोले रोहित के कोच-

ऐसे में रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक खेल वेबसाइट से बात की और रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। लाड ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि उसे कोई परेशानी होगी। वह एक क्रिकेट खिलाड़ी है और वह कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं। वह क्रिकेट खेलना चाहते थे। इसलिए हार्दिक की कप्तानी में खेलने से मुझे नहीं लगता कि रोहित को कोई परेशानी होगी।"

ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास, टीम को हुआ भारी नुकसान

2013 में रोहित बने थे एमआई के कप्तान-

बता दें कि 2013 में रिकी पोंटिंग द्वारा मुंबई इंडियंस द्वारा फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित टीम के कप्तान बने। इसके बाद उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया। रोहित ने अपनी कप्तानी में पहली बार ही 2013 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब दिलाया।

पांच बार चैंपियन बनी एमआई-

2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई चैंपियन बनी। सीएसके और एमआई दोनों ने पांच बार आईपीएल का ताज अपने नाम किया है। 2022 में फ्रेजाइंजी के गठन के बाद से हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइंट्स को पहली बार चैंपियन बनाया। हालांकि 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची, लेकिन उन्हें धोनी की टीम सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें:- Mumbai Indians ने बांधे पूर्व कप्तान Rohit Sharma की तारीफों के पुल, 'हिटमैन' को देख आप भी हो जाएंगे भावुक