विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RR vs CSK: 'ये कैसे खेल रहा है…’, Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग देख दंग रह गए रियान पराग, किया बड़ा वादा

Published: Tue, 31 Mar 2026 08:58 AM (IST)

CSK के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की ...और पढ़ें

RR vs CSK: Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग देख दंग रह गए रियान पराग

RR vs CSK: Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग देख दंग रह गए रियान पराग

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Riyan Parag Statement। इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ आरआर टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस  जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 127 रनों के जवाब में आरआर की टीम की ने 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उन्होंने 8 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।

15 साल के वैभव ने केवल 15 गेंद में तूफानी अर्धशतक ठोका, जो आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज पचासा है। वहीं, मैच में जीत हासिल करने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग काफी खुश नजर आए। उन्होंने वैभव की दिल खोलकर तारीफ कर दी। 

रियान पराग ने वैभव के लिए दिल खोलकर रख दिया

दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम ने शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 38 रन पर गंवा दिए।

मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान (17 रन) और कार्तिक शर्मा (18 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बैटर कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। शिवम दुबे और नूर अहमद भी जल्दी आउट हो गए। लोअर ऑर्डर में जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेलकर टीम को 127 रन तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने शानदार प्रदर्शन किया।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल (38 रन) और वैभव सूर्यवंशी (52 रन) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरैल ने भी तेज बल्लेबाजी की। आखिर में कप्तान रियान पराग (14 रन) ने मैच खत्म कर टीम को 47 गेंद पहले जीत दिला दी।

मैच जीतने के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा कि टीम को इस तरह की शुरुआत की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि टॉस जीतना और सही फैसला लेना टीम के लिए अहम रहा।

उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा,

 

 

हम (ध्रुव जुरेल और वो) बस ये सोच रहे थे कि ये सब कैसे हो रहा है? वह ये सब कैसे कर रहा है? मैं बहुत खुश हूँ कि वह मेरी टीम का हिस्सा है।

-

रियान पराग

रियान ने वैभव से किया बड़ा वादा

रियान पराग ने सूर्यवंशी को भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरे 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैच में चाहे जो भी हो या मीडिया में जो भी बातें चल रही हों, सूर्यवंशी को उसकी फिक्र नहीं करनी चाहिए। उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- RR vs CSK: हार के बाद बहाने खोजने लगे ऋतुराज गायकवाड़, टीम की दुर्गति के गिनाए बड़े-बड़े कारण

यह भी पढ़ें- RR vs CSK: एमएस धोनी का बाहर होना चेन्नई के लिए बन जाता है काल, जीत के लिए तरस जाती है सीएसके